Saturday, July 6, 2024
HomeDelhiDelhi Political News: अरविंद केजरीवाल ने साधा भाजपा पर निशाना, भाजपा ने...

India News(इंडिया न्यूज़)AAPvsBJP, दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सोमवार को भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि जो ट्रेन नहीं चला सकते वह देश क्या चलाएगा। केजरीवाल ने भाजपा पर आरोप लगाते हुए कहा कि भारतीय रेलवे के AC और स्लीपर कोच जनरल से भी खराब हैं।

ट्रेन के रिजर्वेशन में मुश्किल

केजरीवाल ने केंद्र सरकार पर हमला करते हुए कहा कि अच्छी तरह से चल रहे रेलवे को खत्म कर दिया है। आप के राष्ट्रीय संयोजक ने कई ट्वीट्स को रीट्वीट करते हुए कहा कि वातानुकूलित और स्लीपर कोचों में ऐसे लोगों की भीड़ होने की शिकायत की थी जिनके पास आरक्षण नहीं था। उन्होंने यह भी कहा कि अगर आज आप एसी रिजर्वेशन ले भी लें, तो आपको बैठने या सोने के लिए सीट नहीं मिलती है। उन्होंने एक और ट्वीट में कहा, कि ‘जो ट्रेनें नहीं चला सकते, वे देश कैसे चलाएंगे? उनके ट्वीट को कोट करते हुए दिल्ली के भाजपा ने कहा कि जो नई बस नहीं ला सकता पुरानी बसों से काम चला रहा है, वह हमें ज्ञान दे रहा है।

केजरीवाल ने साधा भाजपा पर निशाना

दिल्ली के मुख्यमंत्री ने भाजपा पर सवाल उठाते हुए कहा जो रेलवे को चलाने में समर्थ  नहीं है वह देश कैसे चलाएगी। भाजपा पर सवाल उठाते हुए कहा कि यह हर क्षेत्र को बर्बाद कर रहे हैं, इन्हें सरकार चलानी नहीं आती। यह अनपढ़ सरकार है, इन्हें  किसी चीज की समझ नहीं है।

भाजपा ने आप पर साधा निशाना

भाजपा ने केजरीवाल पर निशाना साधते हुए कहा कि जो डीटीसी नहीं चला सकता, वह दिल्ली कैसे चलाएगा? उनका कहना है कि केजरीवाल ने दिल्ली की परिवहन व्यवस्था को खत्म कर दिया है, जो नई बस नहीं ला सकता पुरानी बसों से काम चला रहा है, वह हमें ज्ञान दे रहा है।

इसे भी पढ़े:Delhi Crime News: एम्बियंस माल में युवती ने दिया जान, जानिए…

SHARE
- Advertisement -
Nidhi Jha
Nidhi Jha
Journalist, India News, ITV network.
RELATED ARTICLES

Most Popular