Sunday, July 7, 2024
HomeDelhiDelhi Politics: छठ पूजा पर LG Vs AAP, दोनों ने एक दूसरे...

Delhi Politics: राजधानी दिल्ली में आप (AAP) और उपराज्यपाल (LG) छठ पूजा को लेकर आमने सामने आए हैं। पहले उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना ने छठ पूजा को लेकर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर लोगों को भ्रमित करने का आरोप लगाया। इसके बाद आप ने उन पर पद की गरिमा गिराने का आरोप लगाया है। आम आदमी पार्टी ने उपराज्यपाल को प्रचार का भूखा बताया है।

AAP पर लगाया ये आरोप

दरअसल, उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना ने यमुना किनारे छठ पूजा के लिए बनाए जा रहे घाटों पर पूजा करने की मंजूरी दे दी थी और सीएम केजरीवाल पर दिल्ली की जनता को गुमराह करने का आरोप लगाया था। वहीं, एलजी ने राजस्व और पर्यावरण मंत्रालय को निर्देश देते हुए कहा कि यमुना किनारे राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) के आदेशों का सख्ती से पालन कराएं।

AAP ने किया पलटवार

वहीं, आप ने कहा कि “मुख्यमंत्री के लिए उपराज्यपाल की तरफ से प्रयोग किए गए शब्दों पर कड़ी आपत्ति दर्ज कराते हैं। वो रोज सीएम को सार्वजनिक रूप से गाली देकर उस पद की गरिमा को गिरा रहे हैं, जिसपे वो विराजमान हैं। सीएम एक चुने हुए जनप्रतिनिधि हैं, वह लगातार तीन बार ऐतिहासिक बहुमत से जीते हैं। उन्हें डांटने का उपराज्यपाल के पास कोई अधिकार नहीं है।” आप ने आरोप लगाते हुए कहा कि उपराज्यपाल घटिया प्रचार के भूखे हैं और अपना नाम रोज अखबारों में देखना चाहते हैं।

ये भी पढ़ें: दिल्ली-NCR में बढ़ गई सर्दी, वायु प्रदूषण का प्रकोप हुआ जारी

 

SHARE
- Advertisement -
RELATED ARTICLES

Most Popular