Monday, July 1, 2024
HomeDelhiDelhi Politics: ‘‘भ्रष्ट व अराजक’’ केजरीवाल सरकार के शासन को करेंगे समाप्त-...

Delhi Politics: भाजपा की दिल्ली इकाई की कार्यकारी समिति की दो दिवसीय बैठक में केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने शनिवार को र्टी कार्यकर्ताओं से 2025 के विधानसभा चुनाव में आप को ‘‘उखाड़ फेंकने’’ का आह्वान किया। बता दें कि शनिवार को यह दो दिवसीय बैठक समाप्त हुई। भाजपा नेता ठाकुर ने पार्टी कार्यकर्ताओं से कहा कि लोगों तक पहुंचे और दिल्ली में आम आदमी पार्टी के कथित भ्रष्टाचार और गलत कामों का ‘‘पर्दाफाश’’ करें। दूसरे दिन हुई कार्यकारी बैठक दिल्ली के आंबेडकर अंतरराष्ट्रीय केंद्र में आयोजित की गई थी।

विधानसभा में भी जीतने की रणनीति- अनुराग ठाकुर

केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा, दिल्ली प्रदेश भाजपा ने प्रण लिया है कि जहां एक ओर संगठन का विस्तार करेंगे वहीं दूसरी ओर बीजेपी सरकार की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाएंगे। दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल की भ्रष्ट सरकार के झूठ बोलने के काम का पर्दाफाश भी करेंगे। 2024 में हम जहां लोकसभा जीतेंगे वहीं दूसरी तरफ विधानसभा में भी भाजपा दिल्ली में आएगी। हमने विधानसभा में भी जीत के लिए पूरी रणनीति बनाई है कि कैसे कार्यकर्ता जमीन पर काम करेंगे और ज्यादा लोगों को जोड़ेंगे।

‘केजरीवाल सरकार का ‘‘जादू’’ हो रहा कम’

अनुराग ठाकुर ने कहा कि भाजपा की दिल्ली इकाई के पास शहर में 2025 में होने वाले विधानसभा चुनाव में ‘‘भ्रष्ट और अराजक’’ अरविंद केजरीवाल सरकार के शासन को खत्म करने के लिए पर्याप्त कार्यकर्ता और सक्षम नेतृत्व है। उनका दावा है कि शहर के निवासियों पर केजरीवाल सरकार का ‘‘जादू’’ कम हो रहा है। मैंने हाल ही में दिल्ली एमसीडी के प्रचार के दौरान यह महसूस किया है।

ये भी पढ़ें: चेहरे के दाग-धब्बों से हैं परेशान, तो इस्तेमाल करें ये ऑयल

 

 

SHARE
- Advertisement -
RELATED ARTICLES

Most Popular