Friday, July 5, 2024
HomeDelhiDelhi Pollution: दिल्ली में लगातार बढ़ रहा वायु प्रदुषण, जानें आज के...

Delhi Pollution: दिल्ली में दिवाली के बाद से वायु प्रदुषण लगातार बढ़ता ही जा रहा है। इसी बीच भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने अनुमान जताया है कि दिल्ली-एनसीआर में अगले 5 दिनों तक मौसम शुष्क बना रहेगा। इस दौरान दिल्ली में अधिकतम तापमान 31 से 32 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 14 से 15 डिग्री सेल्सियस रहने के आसार हैं। इसके अलावा सर्दी भी बढ़ेगी और सुबह में कोहरा और धुंध भी छाया रह सकता है।

दिन में साफ रहेगा मौसम

विभाग की मानें तो दिल्ली में रविवार को अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस रहने के आसार हैं। वहीं, दिन में मौसम साफ रहने की संभावना है। नोएडा और गुरुग्राम में भी मौसम दिल्ली जैसा बना रहने के आसार हैं।

दिल्ली के मौसम का हाल

दिल्ली में शनिवार के दिन न्यूनतम तापमान सामान्य के बराबर 15.6 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान सामान्य से एक ज्यादा 31.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, हवा में नमी का स्तर 63 से 95 प्रतिशत बना रहा। रविवार की बात करें तो दिल्ली में अधिकतम तापमान 31 और न्यूनतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। सुबह में हल्का कोहरा छाया रहेगा और दिन में मौसम साफ रह सकता है।

दिल्ली में वायु प्रदूषण और बढ़ा

दिल्ली-एनसीआर में वायु प्रदूषण लगातार बढ़ रहा है। हवा की गुणवत्ता लगातार खराब होती जा रही है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के मुताबिक रविवार की सुबह दिल्ली के आईटीओ (ITO) में वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) ‘बहुत खराब’ श्रेणी में 375 दर्ज हुआ। इसके अलावा दिल्ली के आनंद विहार में एक्यूआई ‘गंभीर’ श्रेणी में 470 दर्ज किया गया।

ये भी पढ़ें: 1 नवंबर से होंगे ये बड़े बदलाव, आम जनता पर पड़ेगा सीधा असर

SHARE
- Advertisement -
RELATED ARTICLES

Most Popular