Delhi

Delhi Pollution AQI Today : दुनिया में सबसे प्रदूषित दिल्ली! हर साँस बनी जहरीली

India News (इंडिया न्यूज़) Delhi Pollution AQI Today : दिवाली के बाद दिल्ली-एनसीआर में वायु प्रदूषण फिर से बढ़ गया है। एक दिन की बारिश से जहां लोगों को राहत मिली, वहीं उनकी सांसें फिर से मुश्किल में पड़ती नजर आ रही हैं। एक तरफ जहां दिवाली के बाद हवा की गुणवत्ता ‘खराब’ श्रेणी में आ गई। एनसीआर के प्रमुख शहरों में हवा की गुणवत्ता ‘बहुत खराब’ हो गई है। मौसम विभाग के मुताबिक अगले कुछ दिनों में दिल्ली-एनसीआर में प्रदूषण के साथ-साथ कोहरा भी दिखना शुरू हो जाएगा। मंगलवार सुबह दिल्ली-एनसीआर में वायु गुणवत्ता का स्तर 450 तक पहुंच गया।

आज के AQI का हाल

आनंद विहार-   AQI 360
आरके पुरम-    AQI 422
पंजाबी बाग-     AQI 415
ITO-            AQI 432
नजफगढ़-       AQI 53.7
करोल बाग-     AQI 84.5

तय स्तर से 33 गुना ज्यादा प्रदूषण

आनंद विहार के इलाके में लोगों ने पटाखे फोड़े और सुप्रीम कोर्ट के नियमों का खुलेआम उल्लंघन किया गया। आनंद विहार में पीएम 2.5 का स्तर 1,985 माइक्रोग्राम प्रति घन मीटर (μg/m3) तक पहुंच गया। राष्ट्रीय सुरक्षा मानकों के मुताबिक यह 33 फीसदी ज्यादा है।

प्राथमिक विद्यालयों को खोलने का जारी किया आदेश

जिला उपायुक्त एवं जिला दंडाधिकारी निशांत कुमार यादव ने प्राथमिक विद्यालयों को बंद रखने का आदेश वापस ले लिया है। अब अन्य स्कूलों के साथ नर्सरी स्कूल भी सामान्य दिनों की तरह खुलेंगे। बढ़ते प्रदूषण के बीच जिलाधिकारी ने प्राथमिक विद्यालयों को छह नवंबर को बंद रखने का आदेश जारी किया था। इसी बीच धनतेरस पर हुई बारिश ने पूरे शहर का प्रदूषण धो डाला। इसे देखते हुए विद्यालयों को फिर से खोलने का आदेश जारी किया। हालांकि, शहर का AQI लेवल अब एक बार फिर गंभीर श्रेणी में पहुंच गया है।

इसे भी पढ़े:

Nidhi Jha

Journalist, India News, ITV network.

Recent Posts

Delhi News : दिल्ली में विधानसभा चुनाव से पहले विशेष मतदाता पुनरीक्षण अभियान शुरू

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Delhi News : देश की राजधानी दिल्ली में मंगलवार से विशेष…

1 month ago

Delhi News: मजदूर ने मांगी मजदूरी, कंपनी के मालिक ने पीट-पीटकर ले ली जान

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Delhi News : देश की राजधानी दिल्ली में फरीदाबाद जिले में…

1 month ago

Excise Policy Case: CM अरविंद केजरीवाल को नहीं मिली राहत, फिर बढ़ी न्यायिक हिरासत

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Excise Policy Case: देश की राजधानी दिल्ली की एक अदालत ने…

1 month ago

Eating Non-Veg Foods: लंबे ब्रेक के बाद नॉन वेज खाने की सोच रहे हैं? इन सावधानियों से बचें

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Eating Non-Veg Foods: लंबे समय तक शाकाहारी रहने के बाद अचानक…

1 month ago

Delhi News: इतने करोड़ रुपये की लागत से बनेगा भारत वंदना पार्क,सांस्कृतिक विविधता के होंगे दर्शन

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Delhi News: गंगा मां के किनारे बसा बनारस हो या पटना…

1 month ago

Home Remedies for Glowing Skin: चेहरे को बेदाग और ग्लोइंग बनाने के लिए इन 3 सुपरफूड्स का रोजाना खाएं

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Home Remedies for Glowing Skin: एक सुंदर और निखरी त्वचा की…

1 month ago