Friday, July 5, 2024
HomeDelhiDelhi Pollution: दिल्ली की हवा में नहीं हो रहा सुधार, AQI ‘बहुत...

Delhi Pollution: दिल्ली-एनसीआर में वायु प्रदूषण कम होने का नाम नहीं ले रहा है। इसी के साथ सर्दी भी अब बढ़ने लगी है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार शनिवार के दिन दिल्ली में न्यूनतम तापमान सामान्य से 1 कम 12.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो इस सीजन का सबसे कम तापमान है। इसके अलावा अधिकतम तापमान भी 29 डिग्री से कम 28.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ है।

जल्द बढ़ेगी ठंड

बीते कुछ दिनों से हल्की गर्मी का अहसास हो रहा था और तापमान भी बढ़ा हुआ था। वहीं, अब तापमान कम होने लगा है। इसके चलके इस हफ्ते से अच्छी-खासी ठंड महसूस होने लगेगी और कोहरा का भी असर देखने को मिलेगा। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार 18 नवंबर तक दिल्ली में अधिकत तापमान 27 डिग्री, जबकि न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है।

आज के मौसम का हाल

मौसम विभाग का कहना है कि इससे पहले रविवार को दिल्ली में सुबह में कोहरा, लेकिन दिन में मौसम साफ रहेगा। वहीं, अधिकतम तापमान 28 डिग्री और न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। नोएडा और गुरुग्राम की बात करें तो यहां भी मौसम कुछ दिल्ली जैसा ही रहने का अनुमान है।

दिल्ली में इतना रहा तापमान

दिल्ली में शनिवार के दिन न्यूनतम तापमान सामान्य से 1 कम 12.6 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान सामान्य के बराबर 28.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हवा में नमी का स्तर 40 से 76 प्रतिशत रिकॉर्ड किया गया। वहीं, आज यानी रविवार को अधिकतम तापमान 28 और न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। इसके साथ ही सुबह में कोहरा और दिन में मौसम साफ रहेगा।

ये भी पढ़ें: भाजपा का मनीष सिसोदिया पर वार, पोस्टर जारी कर दिल्ली के डिप्टी सीएम को बताया ‘लुटेरा’

 

 

SHARE
- Advertisement -
RELATED ARTICLES

Most Popular