India News(इंडिया न्यूज़), Delhi Pollution: सोमवार को भी दिल्ली में प्रदूषण का स्तर बेहद खराब रहा। यह लगातार 12वें दिन बेहद खराब स्तर पर है। जानकारी के मुताबिक, आने वाले कुछ दिनों तक इसका स्तर बेहद खराब रहने की संभावना है। शनिवार को प्रदूषण का स्तर बढ़ गया, जिसके बाद कोई सुधार नहीं हुआ है। दिल्ली के कई इलाकों में सुबह हवा की गुणवत्ता बेहद खराब हो गई है। वहीं, दिल्ली का कुल AQI भी 300 के आसपास हो गया है।
दिल्ली- NCR के इन इलाकों का AQI (Delhi Pollution)
- आनंद विहार-218
- आईटीआई जहांगीरपुरी-234
- पंजाबी बाग- 195
- नोएडा-182
- ग्रेटर नोएडा-168
- गाजियाबाद -175
- दिल्ली ओवरऑल – 297
- बवाना – 320
- द्वारका – 325
- पूसा – 258
- लोधी रोड – 255
- एयरपोर्ट T3 – 275
- फरीदाबाद – 209
- गुरुग्राम – 195