Tuesday, July 9, 2024
HomeDelhiDelhi Pollution: घर के अंदर लगाएं ऑक्सीजन प्लांट्स, बढ़ाएंगे घर की खूबसूरती

Delhi Pollution:

Delhi Pollution: राजधानी दिल्ली में बढ़ते प्रदूषण के चलते लोगों का सांस लेना दूर्भर हो गया है। करोड़ों लोग सांसों के संकट से जूझ रहे हैं। दिल्ली से लेकर गुरुग्राम और नोएडा के लोगों का बुरा हाल हो गया है। आपको बता दें बृहस्पतिवार को दिल्ली की वायु गुणवत्ता सूचकांक 400 के करीब पहुंच गया है। वहीं वायु गुणवत्ता की गंभीर स्थिति को देखते हुए डॉक्टर ने अनावश्यक घर से बाहर निकलने की सलाह दी है।

इंडोर प्लांट से मिलेगी ऑक्सीजन

दिल्ली में बढ़ते वायु प्रदूषण के कारण घरों के अंदर भी लोगों को दूषित हवा से बचने की जरूरत है। जानकारों की मानें तो दिल्ली-एनसीआर में इंडोर पौधे ही घर के अंदर की हवा को शुद्ध करने का सबसे आसान तरीका है।

गमलों में लगा सकते हैं पौधे

इंडोर पौधे को लगाने से ना केवल घर के अंदर की हवा शुद्ध होगी, बल्कि आस-पास नियमित रूप से ऑक्सीजन की मात्रा भी बनी रहेगी। जिसकी दिल्ली-एनसीआर के लोगों को सबसे ज्यादा जरूरत है। इन पौधों को लोग अपने घर पर गमलों में भी लगा सकते हैं।

1. एरेका पाम

एरेका पाम का पौधा वातावरण से कार्बन डाइऑक्साइड को लेकर ऑक्सीजन फैलाने का काम करता है। इतना ही नहीं, यह पौधा प्रदूषित धुंध में मौजूद खतरनाक फॉर्मेल्डिहाइड और टोलुइन से बचाव में प्रभावकारी होता है।

2. स्‍नेक प्‍लांट

स्नेक प्लांट या स्नेक पौधे को इंटीरियर डिजाइनर मुख्य रूप से पसंद करते है। इस पौधे की सबसे खास बात यह है कि यह पौधा ना सिर्फ दिन के समय में बल्कि रात के समय में भी ऑक्‍सीजन का उत्‍पादन करता है।

3. मनी प्‍लांट

घरों के गमले लगने वाला मनी प्‍लांट से तो सभी अवगत ही होंगे। इस पौधे की एक और खासियत है। यह पौधा कम रोशनी में भी भरपूर ऑक्‍सीजन तैयार करने की ताकत रखता है।

4. गरबेरा डेजी

गरबेरा डेजी वो पौधा है जो ऑक्सीजन फैलाने के साथ-साथ घर की खूबसूरती में चार चांद भी लगाता है। इस पौधे को कई लोग सजावट के लिए भी प्रयोग करते हैं।

 

ये भी पढ़े: सेकेंडों में डाउनलोड होगी घंटों की HD मूवी, अब Delhi Metro में मिलेगी ये सुविधा

SHARE
- Advertisement -
RELATED ARTICLES

Most Popular