Sunday, July 7, 2024
HomeDelhiDelhi Pollution: दिल्ली की हवा में घुला जहर, पंजाब और हरियाणा में...

Delhi Pollution:

Delhi Pollution: दिल्ली में रोजाना वायु गुणवत्ता खराब होती जा रही है। बता दे कि दिल्ली का समग्र वायु गुणवत्ता सूचकांक बुधवार की सुबह 374 दर्ज किया गया। वहीं मंगलवार शाम लगभग 4 बजे AQI 424 दर्ज किया गया। जो 26 दिसंबर, 2021 के बाद सबसे खराब है। दूसरी ओर सोमवार रात आठ बजे एक्यूआई 361 था। सफर के आंकड़ों के अनुसार, दिल्ली में बुधवार सुबह 6:15 मिनट पर एक्यूआई 374 रहा।

आंकड़ों के अनुसार PM2.5 का औसत AQI 215 रहा। इसके अलावा मंगलवार को राष्ट्रीय राजधानी में न्यूनतम तापमान 15.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. वहीं अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। शहर में शाम साढ़े पांच बजे सापेक्ष आर्द्रता 62 फीसदी दर्ज की गई।

1 नवंबर को 15.2 डिग्री सेल्सियस रहा तापमान

शहर में न्यूनतम तापमान मंगलवार को 15.2 डिग्री सेल्सियस रहा, जो इस मौसम के औसत तापमान से एक डिग्री कम है। दिल्ली प्रदूषण नियंत्रण समिति के एक विश्लेषण के अनुसार, जब एक नवंबर से 15 नवंबर के बीच पराली जलाए जाने की घटनाएं चरम पर होती हैं, तब राजधानी में लोग सबसे खराब हवा में सांस लेते हैं। एक नवंबर से 15 नवंबर तक शहर में पीएम 2.5 औसतन 285 माइक्रोग्राम प्रति घन मीटर दर्ज किया जाता है।

 

ये भी पढ़े: ट्विटर के वेरिफाइड अकाउंट को जल्द मिलेंगी ये 5 सुविधाएं, एलन मस्क ने किया ये एलान!

SHARE
- Advertisement -
RELATED ARTICLES

Most Popular