Friday, July 5, 2024
HomeDelhiDelhi Pollution: दिल्ली में अबतक नहीं मिली है जहरीली हवा से राहत, जानें...

Delhi Pollution: दिल्ली में अबतक नहीं मिली है जहरीली हवा से राहत, जानें आज का AQI 

India News(इंडिया न्यूज़), Delhi Pollution: पिछले दो दिनों से हो रही बूंदाबांदी के बाद दिल्ली-एनसीआर में प्रदूषण (Delhi Pollution) से थोड़ी राहत मिली है। लेकिन दोपहर में इसमें भी तेजी से बढ़ोतरी हुई। स्मॉग के कारण दोपहर में विजिबिलिटी पर भी असर पड़ा। पूर्वानुमान के मुताबिक, हवाओं की गति के कारण 30 नवंबर और 1 दिसंबर को प्रदूषण के स्तर में कुछ राहत मिलेगी। हालांकि, गुरुवार सुबह से प्रदूषण में फिर से उछाल देखा गया है। सुबह 5 बजे दिल्ली का AQI 356 दर्ज किया गया। राजधानी के ज्यादातर इलाकों में AQI बेहद खराब स्तर पर पहुंच गया है। हालांकि आज भी बारिश की संभावना है, जिससे प्रदूषण से राहत मिलने की उम्मीद है।

प्रदूषण कम हुआ, लेकिन पूरी राहत नहीं (Delhi Pollution)

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के एयर बुलेटिन के मुताबिक, सुबह करीब आठ बजे राजधानी का औसत एक्यूआई 290 था। एक बजे तक यह 262 दर्ज किया गया। इसके बाद इसमें तेजी से बढ़ोतरी हुई। 3 बजे तक यह बढ़कर 282 हो गया और फिर 4 बजे औसत AQI 290 पर पहुंच गया। शाम 6 बजे यह 308 के बेहद खराब स्तर पर था। सबसे प्रदूषित स्थानों में ITO का AQI 350 दर्ज किया गया, नेहरू नगर 353 पर, पटपड़गंज 365 पर, विवेक विहार 394 पर, आनंद विहार 363 पर। 23 स्थानों पर प्रदूषण का स्तर बहुत खराब था, जबकि 13 स्थानों पर यह खराब था। जबकि जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम में प्रदूषण का सामान्य स्तर 164 ही रहा।

आज भी राहत जारी रहेगी

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक 30 नवंबर और 1 दिसंबर को प्रदूषण खराब स्थिति में रहेगा। इसके बाद अगले छह दिनों तक यह बेहद खराब स्थिति में रह सकता है। गुरुवार को उत्तर-पूर्व दिशा से हवाएं आएंगी। इनकी गति करीब 6 किलोमीटर प्रति घंटा होगी। रात में बूंदाबांदी भी हो सकती है। 1 नवंबर को उत्तर से हवाएं आएंगी। इनकी गति करीब 6 से 8 किलोमीटर प्रति घंटा होगी। 2 नवंबर से हवाएं फिर से कमजोर होने लगेंगी।

इसे भी पढ़े:

SHARE
- Advertisement -
Nidhi Jha
Nidhi Jha
Journalist, India News, ITV network.
RELATED ARTICLES

Most Popular