Tuesday, July 9, 2024
HomeDelhiDelhi Pollution: जहरीली हवा ने बढ़ाई दिल्लीवासियों की परेशानी, जानें आज का...

Delhi Pollution: जहरीली हवा ने बढ़ाई दिल्लीवासियों की परेशानी, जानें आज का लेटेस्ट AQI

India News(इंडिया न्यूज़), Delhi Pollution: यूपी-बिहार की तरह दिल्ली-एनसीआर में भी छठ पूजा धूमधाम से मनाई जाती है। सूर्योपासना का चार दिवसीय महापर्व शुक्रवार को नहाय-खाय के साथ शुरू होगा। दूसरा दिन शनिवार को बिताना होगा। रविवार को डूबते सूर्य और सोमवार को उगते सूर्य को अर्घ्य दिया जायेगा। इसके साथ ही महापर्व का समापन हो जायेगा। शुक्रवार सुबह कई इलाकों में AQI 500 के पार दर्ज किया गया।

गंभीर श्रेणी में AQI

मौसमी बदलाव और हवा की बदलती दिशा के कारण दिल्ली का AQI कुल मिलाकर गंभीर श्रेणी में दर्ज किया गया। रविवार तक कमोबेश यही स्थिति बनी रहने की आशंका है। विशेषज्ञों का कहना है कि ठंडी हवा के कारण प्रदूषित कण वातावरण में नहीं फैल पा रहे हैं, जिससे प्रदूषण का स्तर लगातार बढ़ रहा है। AQICN के मुताबिक, सुबह 8 बजे मुंडका में AQI 582, बवाना में 578 और पंजाबी बाग में 510 दर्ज किया गया। वहीं, जहांगीरपुरी में 422, आनंद विहार में 534, वजीरपुर में 448, नरेला में 372, आरकेपुरम में 395 AQI दर्ज किया गया है।

सुबह में कोहरा छाए रहने का अनुमान

शुक्रवार को उत्तर-पूर्व दिशा से हवा चलने का अनुमान है। इस दौरान हवा की गति चार किलोमीटर प्रति घंटा रहेगी। वहीं सुबह में कोहरा छाए रहने का अनुमान है। शनिवार को उत्तर-पूर्व दिशा से हवा चलेगी। हवा की गति चार किलोमीटर प्रति घंटा रहने का अनुमान है। रविवार को दक्षिण-पूर्व और पूर्व दिशा से हवा चलेगी। मिश्रण की ऊँचाई 1500 मीटर दर्ज की गई। दिल्ली में शाम 5 बजे हवा में प्रदूषक तत्व पीएम 10 का स्तर 380 माइक्रो ग्राम प्रति घन मीटर और पीएम 2.5 का स्तर 254 माइक्रो ग्राम प्रति घन मीटर था।

छठ पूजा पर प्रदूषण की मार

वहीं, चार दिवसीय छठ महापर्व शुरू होने से पहले ही यमुना ने सफेदी की चादर ओढ़ ली है। दूर-दूर तक फैली फोम की मोटी चादर छठ व्रतियों के धैर्य की परीक्षा लेती नजर आ रही है। ओखला बैराज के बाद नदी का पानी भी देखना मुश्किल है। उधर, पिछले सालों की तरह इस बार भी यमुना के झाग ने दिल्ली में सियासी गर्मी बढ़ा दी है। दिल्ली सरकार और बीजेपी ने एक-दूसरे को कटघरे में खड़ा किया है।

इसे भी पढ़े:

SHARE
- Advertisement -
Nidhi Jha
Nidhi Jha
Journalist, India News, ITV network.
RELATED ARTICLES

Most Popular