Delhi

दिल्ली: साकेत कोर्ट फायरिंग की घटना पर उठ रहे सवाल, हथियार लेकर कोर्ट परिसर कैसे पहुंचा आरोपी?

(इंडिया न्यूज) Saket court firing incident: दिल्ली के साकेत कोर्ट में शुक्रवार सुबह 10.30 बजे हुई फायरिंग की घटना ने पुलिस व्यवस्था को लेकर कई सवाल खड़ा किया है। कोर्ट परिसर में फायरिंग कोई सामान्य घटना नहीं है। परिसर की सुरक्षा के लिए दर्जनों पुलिस कर्मी होते हैं। किसी भी अवैध वस्तु को ले जाने में साफ मनाही होती है। लेकिन आज की घटना में जिस तरह से आरोपी पुलिस सरक्षा के बीच हथियार ले जाने में कामयाब रहा और खुलेआम वारदात को अंजाम दिया। यह पुलिस व्यवस्था पर कई सवाल उठाती है।

4 सवाल जिसने सभी को चौंकाया

पहला, स्कैनर और कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच आखिर कोर्ट परिसर में एक व्यक्ति असलहा लेकर कैसे पहुंचा?

दूसरा, आरोपी कड़ी सुरक्षा व्यवस्था होने के बावजूद कोर्ट परिसर में इतने देर तक गोलियां चलती रहा और कोई सुरक्षा बल सामने नहीं आया क्यों?

तीसरा, क्या पुलिस ने पूर्व में अदालतों में हुए हमलों से भी सबक नहीं लिया है? और दिल्ली की अदालतों की सुरक्षा हल्के में ली जा रही है।

चौथा, वारदात को अंजाम दे आरोपी भागने में सफल कैसे रहा? ऐसे और भी सवाल हैं जिसे प्रशासन को जवाब देना है। क्योंकि ऐसी घटनाएं कोर्ट परिसर में आने वाले हर व्यक्ति के लिए चिंता का विषय बन सकती है।

गिरफ्तार हुआ आरोपी

बहरहाल, पुलिस ने आरोपी कामेश्वर कुमार सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। कामेश्वर कुमार सिंह ने कोर्ट परिसर में 4 राउंड फायरिंग की। जिसमें एक महिला, जो आरोपी का परिचित था सहित एक मुंशी घायल हुआ है। हालांकि दोनों अब खतरे से बाहर हैं। अस्पताल ने पीड़ित और घायल शख्य को छुट्टी दे दिया है।

Also Read:Crime News: दिल्ली के एक ऑफिस में बेखौफ बदमाशों ने की फायरिंग, वीडियो हुआ वायरल

क्या था मामला?

डीसीपी साउथ दिल्ली, चंदन चौधरी ने बताया कि आरोपित वकील और घायल महिला के बीच 25 लाख के लेनदेन को लेकर विवाद चल रहा है। यह मामला साकेत कोर्ट में विचाराधीन है। आज आरोपित और महिला के बीच समझौते को लेकर बातचीत होनी थी। इसी बीच आरोपित ने महिला को गोली मार दी। पुलिस ने बताया कि आरोपी एक वकील है जिसे गलत व्यवहार व अन्य कई कारणों से बार काउंसिल से 14 दिसंबर 2022 को निलंबित कर दिया गया था।

Also Read: Delhi Crime News: दिल्ली के बवाना में बदमाशों ने की फिल्मी स्टाइल में फायरिंग, जानें क्या है पूरा मामला

Suman

Recent Posts

Delhi News : दिल्ली में विधानसभा चुनाव से पहले विशेष मतदाता पुनरीक्षण अभियान शुरू

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Delhi News : देश की राजधानी दिल्ली में मंगलवार से विशेष…

1 month ago

Delhi News: मजदूर ने मांगी मजदूरी, कंपनी के मालिक ने पीट-पीटकर ले ली जान

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Delhi News : देश की राजधानी दिल्ली में फरीदाबाद जिले में…

1 month ago

Excise Policy Case: CM अरविंद केजरीवाल को नहीं मिली राहत, फिर बढ़ी न्यायिक हिरासत

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Excise Policy Case: देश की राजधानी दिल्ली की एक अदालत ने…

1 month ago

Eating Non-Veg Foods: लंबे ब्रेक के बाद नॉन वेज खाने की सोच रहे हैं? इन सावधानियों से बचें

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Eating Non-Veg Foods: लंबे समय तक शाकाहारी रहने के बाद अचानक…

1 month ago

Delhi News: इतने करोड़ रुपये की लागत से बनेगा भारत वंदना पार्क,सांस्कृतिक विविधता के होंगे दर्शन

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Delhi News: गंगा मां के किनारे बसा बनारस हो या पटना…

1 month ago

Home Remedies for Glowing Skin: चेहरे को बेदाग और ग्लोइंग बनाने के लिए इन 3 सुपरफूड्स का रोजाना खाएं

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Home Remedies for Glowing Skin: एक सुंदर और निखरी त्वचा की…

1 month ago