Saturday, June 29, 2024
HomeDelhiDelhi Rain Alert: ठंड के बीच बारिश के आसार, 15 जनवरी से...

Delhi Rain Alert:

Delhi Rain Alert: दिल्ली में सर्दी के कहर के बीच अब हल्की बारिश देखने को मिली रही है। आपको बता दे दिल्ली के कनॉट प्लेस में आज गुरूवार शाम को हल्की बूंदाबांदी देखी गई है। जिसके बाद मौसम खुशनुमा हो गया। इस बीच कनॉट प्लेस पर शॉपिंग करने आए लोगों ने बिन मौसम बारिश का लुत्फ मस्त उठाया।

आपको बता दें मौसम विभाग ने पहले ही हल्की बारिश की भविष्यवाणी की थी, जो सच साबित हुई है। इस हल्की बारिश के बाद दिल्ली में ठंड बढ़ने के आसार है। मौसम विभाग के मुताबिक 15 जनवरी से तापमान में गिरावट दर्ज हो सकती है।

बारिश के बीच कोहरे से मिली राहत

आपको बता दे दिल्ली में हल्की बारिश के चलते कोहरे से राहत मिल गई है। दिल्ली में इस ठंड के कारण कई दिनों से घना कोहरा छाया हुआ था। इस बारिश के बाद घने कोहरा छट गया है। घने कोहरे के कारण कई सड़क दुर्घटनाएं भी हुई थी।

 

ये भी पढ़े: करना चाहते है सरस्वती पूजा तो इन चीजों का जरूर करें इस्तेमाल

SHARE
- Advertisement -
RELATED ARTICLES

Most Popular