Friday, May 17, 2024
HomeDelhiDelhi Rain: ठंड और कोहरे के बीच दिल्ली- NCR में झमाझम बारिश,...

Delhi Rain: ठंड और कोहरे के बीच दिल्ली- NCR में झमाझम बारिश, IMD ने जारी किया अलर्ट

India News(इंडिया न्यूज़), Delhi Rain: दिल्ली में कड़ाके की ठंड के साथ झमाझम बारिश भी देखने को मिल रही है। बारिश के कारण लोगों को हाल बेहाल हैं। राजधानी में आज सबसे ठंडी सुबह दर्ज की गई, जहां तापमान 5 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। दिल्ली में ठंड और घने कोहरे की स्थिति को देखते हुए मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है। दिल्ली में जारी शीत लहर के बीच आज न्यूनतम तापमान 5 डिग्री दर्ज किया गया। मंगलवार की सुबह दिल्ली पूरी तरह शीतलहर और कोहरे से ढकी हुई थी। दिल्ली में आज सुबह घरों से बाहर निकले लोगों को कड़ाके की ठंड का एहसास हुआ।

 मौसम का हाल (Delhi Rain)

दिल्ली एनसीआर में लगातार हो रही बारिश के बीच आईएमडी ने येलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार गुरुवार को भी बादल छाए रहेंगे। सुबह की शुरूआत बारिश को साथ हुई। दिन में तेज बारिश की संभावना है। अधिकतम तापमान 19 और न्यूनतम 12 डिग्री रहने की संभावना है। 2 फरवरी को मौसम साफ रहने का अनुमान लगाया जा रहा है। घना कोहरा छा सकता है। अधिकतम तापमान 20 और न्यूनतम 7 डिग्री रह सकता है। 3 फरवरी की रात एक बार फिर बारिश की संभावना है। दिल्ली में कोहरे का असर 7 फरवरी तक देखने को मिल सकता है।

दो साल बाद सबसे ठंडा दिन आज

इस साल जनवरी महीने में कुल पांच ठंडे दिन रहे, जो पिछले दो साल में सबसे ज्यादा है। इससे पहले जनवरी 2022 में सात ठंडे दिन रहे थे। शीतलहर की बात करें तो इस साल अब तक पांच दिन शीतलहर चली है। दिल्ली के कई इलाकों में  सबसे ठंडा मौसम दर्ज किया गया। आज का अधिकतम तापमान 13.7 डिग्री दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने गुरुवार के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने 5 फरवरी तक कोहरा छाए रहने का अनुमान जताया है।

कल ऐसा रहा मौसम 

दिल्ली में बुधवार को सुबह ठंड रही लेकिन दोपहर में कोहरा सा छाया रहा। बता दे कि कल का अधिकतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो मौसम के औसत से दो डिग्री कम था। दिल्ली में सुबह न्यूनतम तापमान 5 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया, जो औसत तापमान से करीब 4 डिग्री कम है।

ये भी पढ़े:
SHARE
- Advertisement -
Nidhi Jha
Nidhi Jha
Journalist, India News, ITV network.
RELATED ARTICLES

Most Popular