Thursday, July 4, 2024
HomeDelhiDelhi Rain: मौसम का बदला मिजाज! बारिश ने बढ़ाई दिल्ली में ठंड,...

Delhi Rain: मौसम का बदला मिजाज! बारिश ने बढ़ाई दिल्ली में ठंड, जानें आज का वेदर अपडेट

India News(इंडिया न्यूज़), Delhi Rain: दिल्ली में कड़ाके की ठंड के साथ झमाझम बारिश भी देखने को मिल रही है। बारिश के कारण लोगों को हाल बेहाल हैं। राजधानी में आज सबसे ठंडी सुबह दर्ज की गई, जहां तापमान 5 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। दिल्ली में ठंड और घने कोहरे की स्थिति को देखते हुए मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है। दिल्ली में जारी शीत लहर के बीच आज न्यूनतम तापमान 5 डिग्री दर्ज किया गया। मंगलवार की सुबह दिल्ली पूरी तरह शीतलहर और कोहरे से ढकी हुई थी। दिल्ली में आज सुबह घरों से बाहर निकले लोगों को कड़ाके की ठंड का एहसास हुआ।

 मौसम का हाल (Delhi Rain)

दिल्ली एनसीआर में लगातार हो रही बारिश के बीच आईएमडी ने येलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार रविवार को भी बादल छाए रहेंगे। सुबह की शुरूआत बारिश को साथ हुई। दिन में तेज बारिश की संभावना है। अधिकतम तापमान 19 और न्यूनतम 12 डिग्री रहने की संभावना है। 5 फरवरी को मौसम साफ रहने का अनुमान लगाया जा रहा है। घना कोहरा छा सकता है। अधिकतम तापमान 20 और न्यूनतम 7 डिग्री रह सकता है। 5 फरवरी की रात एक बार फिर बारिश की संभावना है। दिल्ली में कोहरे का असर 7 फरवरी तक देखने को मिल सकता है।

 बारिश से लोगों का हाल बेहाल

दिल्ली में कड़ाके की ठंड के साथ झमाझम बारिश भी देखने को मिल रही है। बारिश के कारण लोगों को हाल बेहाल हैं। राजधानी में आज सबसे ठंडी सुबह दर्ज की गई, जहां तापमान 5 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। दिल्ली में ठंड और घने कोहरे की स्थिति को देखते हुए मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है। दिल्ली में जारी शीत लहर के बीच आज न्यूनतम तापमान 5 डिग्री दर्ज किया गया। मंगलवार की सुबह दिल्ली पूरी तरह शीतलहर और कोहरे से ढकी हुई थी। दिल्ली में आज सुबह घरों से बाहर निकले लोगों को कड़ाके की ठंड का एहसास हुआ।

सड़क बना सैलाब 

दिल्ली में कई जगहों पर भारी बारिश से सड़को पर जलभराव देखने को मिल रहा है। इससे कई स्थानों पर वाहनों का जाम लग गया। इसकी वजह से लोगों को एक जगह से दूसरी जगह जाने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। दिल्ली की सड़कें पानी से भरी हुई हैं। कल रात से बारिश रूकने का नाम नहीं ले रही है। इस कारण लोगों को काफी मुश्किलों का सामना करना पर रहा है।

उड़ानों पर भी लगा कोहरे का ब्रेक 

अंतरराष्ट्रीय उड़ानों की बात करें तो 30 उड़ानों को प्रस्थान में देरी हुई और नौ उड़ानों को आगमन में देरी हुई। जोर्नो केन्याटा की उड़ान भी रद्द कर दी गई। फ्लाइट लेट होने से यात्री काफी परेशान दिखे। वहीं, घरेलू उड़ानों की बात करें तो 121 उड़ानों की रवानगी और 95 उड़ानों के आगमन में देरी हुई। कोहरे के कारण लखनऊ, हैदराबाद, पंतनगर, देहरादून और कानपुर की उड़ानें रद्द कर दी गईं। इससे यात्रियों के चेहरे पर निराशा दिखी।

ये भी पढ़े:
SHARE
- Advertisement -
Nidhi Jha
Nidhi Jha
Journalist, India News, ITV network.
RELATED ARTICLES

Most Popular