Friday, July 5, 2024
HomeDelhiDelhi Rain: बेहाल हुई दिल्ली-NCR, बारिश ने बढ़ाई टेंशन, सड़क बना सैलाब!

Delhi Rain: बेहाल हुई दिल्ली-NCR, बारिश ने बढ़ाई टेंशन, सड़क बना सैलाब!

India News(इंडिया न्यूज़), Delhi Rain: दिल्ली-NCR में बजट के दिन की शुरुआत झमाझम बारिश के साथ हुई। आज दिल्ली में पूरे दिन बारिश की संभावना है। यानि बादल न सिर्फ बरसेंगे बल्कि गरज के साथ बरसेंगे। जनवरी का आखिरी दिन बारिश के साथ खत्म हुआ। मौसम विभाग की भविष्यवाणी सच साबित हुई और बुधवार दोपहर से बारिश शुरू हो गई। जिसके बाद कभी रिमझिम तो कभी जोरदार बारिश हो रही हैं। गुरूवार के दिन की शुरूआत बारिश के साथ हुई। बता दे कि कल से बारिश रूकने का नाम नहीं ले रही। पूरी रात बारिश का कहर जारी रहा जिस कारण सड़कों पर पानी का सैलाब बन गया हैं। बता दे कि आने वाले दिन में ठंड और ज्यादा बढ़ सकती हैं।

आज पूरे दिन बारिश की संभावना

मौसम विभाग के मुताबिक आज दिल्ली में तेज बारिश होगी। आज गरज के साथ बारिश पुरे दिन देखने को मिल सकता है। आज दिल्ली के नरेला, अलीपुर, विवेक विहार, जाफरपुर, नजफगढ़, पालम, सफदरजंग, लोधी रोड, महरौली और गुड़गांव के लोनी देहात, हिंडन एएफ स्टेशन, बहादुरगढ़, गाजियाबाद और आसपास के इलाकों में बारिश की संभावना है। आज यहां अधिकतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।

सड़क बना सैलाब (Delhi Rain)

दिल्ली में कई जगहों पर भारी बारिश से सड़को पर जलभराव देखने को मिल रहा है। इससे कई स्थानों पर वाहनों का जाम लग गया। इसकी वजह से लोगों को एक जगह से दूसरी जगह जाने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। दिल्ली की सड़कें पानी से भरी हुई हैं। कल रात से बारिश रूकने का नाम नहीं ले रही है। इस कारण लोगों को काफी मुश्किलों का सामना करना पर रहा है।

ये भी पढ़े:

SHARE
- Advertisement -
Nidhi Jha
Nidhi Jha
Journalist, India News, ITV network.
RELATED ARTICLES

Most Popular