Wednesday, July 3, 2024
HomeBreaking NewsDelhi Rain: दिल्लीवासियों को मिली गर्मी से राहत, कई इलाकों में...

Delhi Rain: दिल्लीवासियों को मिली गर्मी से राहत, कई इलाकों में झमाझम बारिश शुरू

India News Delhi (इंडिया न्यूज़), Delhi Rain: पूरे जून में तप रही दिल्ली को आज बारिश से थोड़ी राहत मिली है। दिल्ली के कुछ इलाकों में हुई बारिश ने लोगों को राहत दी है। गौरतलब है कि पिछले कई दिनों से राजधानी का तापमान 40 डिग्री से ऊपर बना हुआ है। लगातार पड़ रही गर्मी ने दिल्ली के लोगों को परेशान कर रखा है।

कई इलाकों में हुई बारिश

पिछले काफी समय से भीषण गर्मी की मार झेल रही राजधानी दिल्ली को आज थोड़ी राहत मिली है। दरअसल, राजधानी के कई इलाकों में आज हुई बारिश की वजह से गर्मी से राहत मिली है। दिल्ली के आरके पुरम इलाके में आज दोपहर आसमान में बादल छा गए और तेज बारिश हुई। बारिश की फुहारों से दिल्ली के लोगों ने राहत की सांस ली है। आपको बता दें कि काफी समय से राजधानी का तापमान लगातार 40 डिग्री से ऊपर बना हुआ है। दिल्ली कैंट में भी बादलों ने लोगों को राहत दी है। यहां भी बारिश हुई है।

ये भी पढ़े: Rajouri Garden firing: दिल्ली के बर्गर किंग रेस्टोरेंट के भीतर 15 राउंड की फायरिंग,…

SHARE
- Advertisement -
Nidhi Jha
Nidhi Jha
Journalist, India News, ITV network.
RELATED ARTICLES

Most Popular