होम / Delhi Rain: दिल्ली-NCR में हुई तेज बारिश, IMD ने जारी किया येलो अलर्ट

Delhi Rain: दिल्ली-NCR में हुई तेज बारिश, IMD ने जारी किया येलो अलर्ट

• LAST UPDATED : July 25, 2024

India News Delhi (इंडिया न्यूज़), Delhi Rain: दिल्ली एनसीआर में आज फिर बारिश शुरू हो गई है। मौसम विभाग ने आज के लिए भी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। आसमान में हल्के बादल छाए हुए हैं और हल्की बारिश भी हो रही है। अधिकतम तापमान 34 और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है। कल सुबह भी दिल्ली में तेज बारिश हुई थी। इससे मौसम काफी सुहाना हो गया है। लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली है। कई इलाकों में तेज बारिश और कुछ इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई। बारिश के कारण सड़कें और गलियां दिनभर गीली रहीं।

दिल्ली में मौसम हुआ सुहाना

दिल्ली-NCR में आज कुछ हिस्सों में बारिश हुई। दिल्ली में आज अधिकतम तापमान 36.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। दिल्ली में बुधवार को भी भारी बारिश हुई थी। अधिकतम तापमान 33.8 डिग्री रहा जो सामान्य से एक डिग्री कम रहा। वहीं न्यूनतम तापमान 24.8 डिग्री रहा जो सामान्य से तीन डिग्री कम रहा। दिल्ली में बुधवार सुबह भारी बारिश के बाद सड़कों के किनारे, फ्लाईओवर की ढलानों पर और अंडरपास में जलभराव हो गया। इससे सुबह के व्यस्त समय में कई जगहों पर यातायात प्रभावित हुआ और लोगों को जाम का सामना करना पड़ा।

ये भी पढ़े: Dhruv Rathee News: क्यों यूट्यूबर ध्रुव राठी को कोर्ट ने जारी किया समन? जानिए…

मौसम विभाग ने जारी किया येलो अलर्ट

IMD ने आज दिल्ली में बारिश के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। 25 से 30 जुलाई के तक अधिकतम तापमान 33 से 35 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26 से 28 डिग्री रहने कि उम्मीद है। साथ ही आसमान में बादल छाए रहेंगे और बारिश हल्की होगी। फिलहाल 27 से 29 जुलाई के बीच बारिश बढ़ सकती है। इस दौरान दिल्ली एनसीआर का अधिकतम तापमान 35 डिग्री और न्यूनतम 25 डिग्री के आसपास रहने की संभावना है। आईएमडी ने आज यानी 25 जुलाई को भी भारी बारिश की संभावना जताई थी। IMD के मुताबिक, आज दिल्ली, नोएडा, गाजियाबाद, मेरठ, बागपत और पश्चिमी यूपी के अन्य इलाकों में हल्की से भारी बारिश होने की संभावना है।

ये भी पढ़े: Delhi Rain: दिल्ली-NCR में बारिश ने दिलाई उमस से राहत, जानिए आज कैसा रहेगा…

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox