होम / Delhi Rain: दिल्ली-NCR में बारिश ने दिलाई उमस से राहत, जानिए आज कैसा रहेगा मौसम

Delhi Rain: दिल्ली-NCR में बारिश ने दिलाई उमस से राहत, जानिए आज कैसा रहेगा मौसम

• LAST UPDATED : July 24, 2024

India News Delhi (इंडिया न्यूज़), Delhi Rain: बुधवार सुबह दिल्ली-एनसीआर में हल्की बारिश देखने को मिली। इससे दिल्ली-एनसीआर का मौसम सुहाना हो गया। एक तरफ जहां सोमवार और मंगलवार को उमस भरी गर्मी रही। वहीं दूसरी तरफ आज हुई बारिश से लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली। मंगलवार को दिन में कई इलाकों में हल्की बारिश देखने को मिली। हालांकि धूप निकलने के साथ ही उमस भरी गर्मी ने लोगों को परेशान किया। बुधवार और गुरुवार को दिल्ली-एनसीआर के अलग-अलग इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश देखने को मिल सकती है।

दिल्ली में आज कैसा रहेगा मौसम?

दिल्ली-एनसीआर में अगले 2 दिनों तक भी हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। बारिश की वजह से इलाके में उमस भरी गर्मी कुछ कम होने की उम्मीद है। क्योंकि अधिकतम तापमान में 2 डिग्री तक की गिरावट होने की संभावना है। मौसम विभाग ने बताया कि आज अधिकतम तापमान 34 डिग्री तक दर्ज किया जा सकता है।

ये भी पढ़े: Delhi Karkardooma Court: कड़कड़डूमा कोर्ट में विवाद के बाद वकीलों के बीच मारपीट, Video…

दिल्ली में आज हुई बारिश

आज सुबह हुई बारिश के बाद दिल्ली में मौसम ठंडा हो गया है। मौसम विभाग के मुताबिक आज यहां अधिकतम तापमान 36 डिग्री और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री रहने का अनुमान है। दिल्ली में इस हफ्ते बारिश का सिलसिला जारी रहने वाला है। कल भी आसमान में बादल छाए रहेंगे। इसके साथ ही बारिश की भी संभावना है। 26 और 27 जुलाई को राजधानी में हल्की बारिश की संभावना है। जिसके बाद 28 और 29 को भारी बारिश की संभावना है। इस दौरान दिल्ली का अधिकतम तापमान 33 से 35 डिग्री के बीच रह सकता है। वहीं न्यूनतम तापमान 27 से 29 डिग्री के आसपास रह सकता है।

अगले चार दिनों तक बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग ने आज से लेकर अगले दो दिनों तक राजधानी दिल्ली में बारिश को लेकर रेड अलर्ट जारी किया है। आईएमडी की जानकारी के मुताबिक बारिश के बाद तापमान में गिरावट देखने को मिलेगी। तापमान की बात करें तो आज राजधानी दिल्ली में अधिकतम तापमान 34 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री रह सकता है।

ये भी पढ़े: Aatishi Marlena Defamation News: ‘आतिशी को कोर्ट से मिली बड़ी राहत, बीजेपी नेता ने…

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox