Sunday, June 30, 2024
HomeDelhiDelhi Rain: दिल्ली में तेज गर्मी से राहत, NCR में हो रही...

Delhi Rain: दिल्ली में तेज गर्मी से राहत, NCR में हो रही तेज बारिश

India News Delhi (इंडिया न्यूज़), Delhi Rain: दिल्ली के कई इलाकों में रविवार, 23 जून को तेज बारिश हुई , जिससे राजधानी के लोगों को तेज गर्मी से राहत मिली है। बारिश होने से दिल्ली-एनसीआर समेत पूरे देश में मौसम खुशनुमा हुआ है। इससे पहले भारतीय मौसम विभाग ने आज दिल्ली में बारिश का अनुमान जताया था। साथ ही 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने का अनुमान लगाया था। दिल्ली में लगातार 21 दिनों से तापमान 40 डिग्री से ऊपर बना हुआ है। शुक्रवार को बारिश के बावजूद तापमान 40.4 डिग्री पर रहा। शनिवार को दिल्ली का अधिकतम तापमान 39.4 डिग्री और न्यूनतम तापमान 28.6 डिग्री रहा था।

Also Read- Arvind kejriwal: CM केजरीवाल की सेहत को लेकर AAP ने किया बड़ा दावा, बोले मुख्यमंत्री…

दिल्ली में प्री-मानसून के हालात

14 साल में पहली बार दिल्ली का तापमान लगातार 40 दिनों तक 40 डिग्री से ऊपर रहा। इस दौरान 12 दिनों तक तापमान 45 डिग्री के आसपास रहा। इस साल दिल्ली में हीट स्ट्रोक से मौतों की खबरें आई हैं। पिछले 22 दिनों में हीट स्ट्रोक से करीब 30 लोगों की मौत हो चुकी है। हीट स्ट्रोक के मरीजों का सफदरजंग, राम मनोहर लोहिया और लोक नायक अस्पताल में इलाज चल रहा है। शुक्र है कि सभी मरीज अब स्थिर हैं और खतरे से बाहर हैं।

मौसम विभाग के अनुसार, उत्तर भारतीय राज्यों में मानसून का असर देखने को मिल रहा है। बिहार, झारखंड, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, चंडीगढ़, हिमाचल प्रदेश और गुजरात में प्री-मानसून बारिश हो रही है। भारत के पूर्वोत्तर और दक्षिणी राज्यों में भारी मानसूनी बारिश देखी जा रही है।

Also Read- Delhi Crime: पैसे को लेकर प्रॉपर्टी डीलर्स के बीच हुआ विवाद, सीने में उतारी कई गोलियां

SHARE
- Advertisement -
RELATED ARTICLES

Most Popular