Friday, July 5, 2024
HomeDelhiDelhi Rain: दिल्ली में उमस भरी गर्मी का कहर जारी, जानिए बारिश...

Delhi Rain: दिल्ली में उमस भरी गर्मी का कहर जारी, जानिए बारिश को लेकर आज की वेदर अपडेट

India News Delhi (इंडिया न्यूज़), Delhi Rain: पिछले दो दिनों से दिल्ली में बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया था, लेकिन दिल्ली में उमस भरी गर्मी से राहत नहीं मिली है। दिल्ली में मंगलवार को लगातार चौथे दिन भी मौसम विभाग का पूर्वानुमान पूरी तरह गलत साबित हुआ। वहीं, आज यानी बुधवार को भी दिल्ली में सुबह से ही आसमान में बादल छाए हुए हैं। आईएमडी ने आज भी दिल्ली में हल्की से मध्यम बारिश का अनुमान जताया है। मंगलवार को दिल्ली में न्यूनतम तापमान 30.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

जानें दिल्ली में कैसा रहेगा मौसम?

मौसम विभाग के अनुसार आज यानि बुधवार को भी बादल छाए रहेंगे। 25 से 35 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलेंगी और मध्यम बारिश होने के आसार भी हैं। अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमश: 35 और 28 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। मौसम विभाग के अनुसार 6 जुलाई तक मौसम ऐसा ही रहेगा। इसके बाद 7 और 8 जुलाई को फिर बारिश होने की संभावना है।

ये भी पढ़े: Couple Drowned: दिल्ली से ऋषिकेश पहुंचा कपल, गंगा नदी में हुए गायब… तलाश जारी

जानें उत्तर प्रदेश के मौसम का हाल

उत्तर प्रदेश में बारिश से कई जिलों के लोगों को बड़ी राहत मिली है। मौसम विभाग के अनुसार अगले चार-पांच दिनों तक रुक-रुक कर बारिश होगी। इस दौरान दिन और रात का तापमान सामान्य से कम रहने का अनुमान है। राजधानी में बूंदाबांदी के कारण अधिकतम पारे में भारी गिरावट दर्ज की गई है। लखनऊ में दिन का तापमान 32.3 डिग्री और रात का तापमान 27.5 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। वहीं, अगले कुछ दिनों तक बादल छाए रहने के साथ बारिश का सिलसिला जारी रहेगा। मौसम विभाग ने बुधवार और गुरुवार को 35 जिलों में भारी बारिश को लेकर चेतावनी दी है।

ये भी पढ़े: Saket Gokhale को दिल्ली कोर्ट से झटका, TMC नेता को देने होंगे 50 लाख…

SHARE
- Advertisement -
Nidhi Jha
Nidhi Jha
Journalist, India News, ITV network.
RELATED ARTICLES

Most Popular