Wednesday, July 3, 2024
HomeDelhiDelhi Rain: होली पर दिल्ली-NCR के मौसम ने ली करवट, कई इलाकों...

Delhi Rain: होली पर दिल्ली-NCR के मौसम ने ली करवट, कई जगहों पर झमाझम बारिश

India News Delhi (इंडिया न्यूज़), Delhi Rain: दिल्ली-एनसीआर में रविवार दोपहर अचानक मौसम में बदलाव देखने को मिला। कई इलाकों में हल्की बूंदाबांदी हुई और तेज हवा भी चली। अचानक आए इस बादल के कारण तापमान में गिरावट आई है। मौसम विभाग ने कहा कि बादल पश्चिम से दिल्ली में प्रवेश कर रहे हैं और दिल्ली से होते हुए नोएडा, फरीदाबाद और गाजियाबाद की ओर बढ़ने की संभावना है। वहीं सोमवार को होली के दिन बादल छाए रह सकते हैं। शाम और रात में एक-दो स्थानों पर बूंदाबांदी हो सकती है।

कई इलाकों में हल्की बूंदाबांदी

होली के दिन अधिकतम तापमान 33 डिग्री और न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है। मौसम विभाग के मुताबिक पूरे सप्ताह दिन में बादल छाए रहने का अनुमान है। इससे दिन का तापमान स्थिर रहेगा। जबकि रात का तापमान बढ़ सकता है। इससे पहले शनिवार को दिन का तापमान 34 डिग्री को पार कर गया था। यह इस सीजन का सबसे गर्म दिन था। आने वाले दिनों में तापमान 36 डिग्री के पार जाने की उम्मीद है। शनिवार को दिल्ली का अधिकतम तापमान 34.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

ये भी पढ़े: http://Delhi Nangloi Murder: नांगलोई में लड़की ने खोया आपा, बॉयफ्रेंड-भाई को बुलाकर कराई युवक…

SHARE
- Advertisement -
Nidhi Jha
Nidhi Jha
Journalist, India News, ITV network.
RELATED ARTICLES

Most Popular