Friday, July 5, 2024
HomeDelhiDelhi Rain: मौसम का बदला मिजाज, हल्की बारिश ने बढ़ाई ठंड, दिल्ली...

Delhi Rain: राजधानी दिल्ली और एनसीआर में आज सुबह हल्की बारिश हुई। बूंदाबांदी और ठंडी हवाओं के चलते एक बार फिर ठंड बढ़ गई है। इसके अलावा कई इलाकों में कल यानी 23 जनवरी को रात से ही बूंदाबांदी शुरू हो गई थी।

अभी बारिश का सिलसिला रहेगा जारी

बारिश के साथ ही दिल्ली और इसके आसपास के इलाकों में ठंडी हवाएं भी चल रही हैं। वहीं आईएमडी ने अगले कुछ दिनों के लिए बारिश का अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार दिल्ली में अगले 3 दिन तक बादल छाए रहेंगे और हल्की बारिश हो सकती है। 26 जनवरी तक दिल्ली में हल्की बारिश और बादल छाए रहने के आसार हैं।

दिल्ली का तापमान

दिल्ली में इन दिनों न्यूनतम तापमान 10 से 11 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 22 से 24 डिग्री सेल्सियस रह सकती है। वहीं आज आज सुबह 5.30 बजे सफदरजंग में तापमान 13.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ, इसमें 4  डिग्री सेल्सियस की बढ़त देखी गई। पालम में 16.2 डिग्री सेल्सियस मापा गया। मौसम विभाग का कहना है कि आसमान में बादल छाए रहने की वजह से तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है।

आज भी AQI 300 के पार

विजिबिलिटी की बात करें तो दोनों ही इलाकों में ये 1000 मीटर दर्ज की गई। इसके अलावा प्रदूषण की बात करें तो दिल्ली में आज भी AQI 300 से अधिक पर बना हुआ है। ये बेहद खराब श्रेणी में आता है। शहर में आज सुबह करीब 7 बजे औसत AQI 305 दर्ज हुआ।

ये भी पढ़ें: ICC ने 2022 की बेस्ट पुरुष टी20 टीम का किया एलान, भारत के इन तीन खिलाड़ियों को मिली जगह

 

SHARE
- Advertisement -
RELATED ARTICLES

Most Popular