Delhi

Delhi Rain: दिल्ली में बदला मौसम का मिजाज, कई शहरों में जमकर हुई बारिश

India News (इंडिया न्यूज़), Delhi Rain: मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार 3 मार्च से ताजा पश्चिमी विक्षोभ के कारण 2 मार्च को उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब में 3 और 4 मार्च को ओले गिरे सकता है। मौसम विभाग के मुताबिक  फरवरी की रात से पश्चिमी हिमालय क्षेत्र में भारी बारिश और बर्फबारी शुरू होने वाली है। इसके अलावा 1 मार्च से 3 मार्च तक उत्तर भारत के मैदानी इलाकों में बारिश होगी। यूपी समेत उत्तर भारत में ओलावृष्टि और बारिश की संभावना है।

दिल्ली के मौसम का हाल (Delhi Rain)

मौसम विभाग के ताजा अपडेट के अनुसार, दिल्ली में आज यानी 3 मार्च को न्यूनतम तापमान 12 डिग्री और अधिकतम तापमान 26 डिग्री दर्ज किया जा सकता है। आज राजधानी दिल्ली का आसमान साफ रहेगा। मौसम विभाग के मुताबिक, 29 फरवरी को भी दिल्ली में आसमान साफ रहा और अधिकतम तापमान 29 डिग्री दर्ज किया जाने की उम्मीद लगाई गई थी। जानकारी के मुताबिक  01 मार्च को दिल्ली में आंशिक रूप से बादल छाए रहे। वहीं, अधिकतम तापमान 30 डिग्री तक बढ़ सकता है। 02 मार्च को लखनऊ में आंधी के साथ एक-दो बार बारिश देखने को मिल सकती है। 03 मार्च को भी बारिश देखने को मिलेगी। वहीं, 4 मार्च को बारिश का कोई अनुमान नहीं है, लेकिन आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे।

इन राज्यों में बारिश की संभावना (Delhi Weather)

पिछले 24 घंटों में मौसम की बात करें तो उत्तराखंड, अरुणाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश में बारिश और बर्फबारी हुई। इसके अलावा पूर्वी और पश्चिमी मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखंड, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, बिहार, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, मध्य महाराष्ट्र और मराठवाड़ा में हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई। वहीं एमपी, छत्तीसगढ़, मराठवाड़ा और झारखंड में ओले भी गिरे। मौसम विभाग के मुताबिक 1 मार्च से 3 मार्च तक हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के कई इलाकों में ओले के साथ भारी बारिश का अनुमान है। वहीं, राजस्थान में 1 मार्च को, हरियाणा और पंजाब में 1 मार्च को बारिश की संभावना है। 2 मार्च और उत्तर प्रदेश में 2 और 3 मार्च को यहां एक-दो स्थानों पर ओले पड़ने की संभावना है।

IMD की लेटेस्ट अपडेट

मौसम विभाग के मुताबिक 29 फरवरी से पश्चिमी हिमालय क्षेत्र में और 1 मार्च से उत्तर भारत के मैदानी इलाकों में बारिश हुई। पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ के इलाकों में तूफान, बिजली गिरने और भारी बारिश की संभावना है। 1 और 2 मार्च को दिल्ली, उत्तर प्रदेश, राजस्थान और उत्तरी मध्य प्रदेश। वहीं, 1 मार्च को जम्मू-कश्मीर, लद्दाख और हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश और बर्फबारी का अलर्ट जारी किया गया था। वहां भारी बारिश होने वाली है। 1 और 2 मार्च को उत्तराखंड में बारिश और बर्फबारी हुई। वहीं, 3 मार्च को पंजाब में भी बारिश होगी। 1 और 2 मार्च को हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब में ओले गिरेंगे, जबकि अलर्ट जारी किया गया है। 3 मार्च को राजस्थान, हरियाणा और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में ओलावृष्टि होगी। वहीं, 1 और 2 मार्च को उत्तर-पश्चिम भारत में तेज हवाएं भी चलने वाली हैं।

ये भी पढ़ें:
Nidhi Jha

Journalist, India News, ITV network.

Recent Posts

Delhi News : दिल्ली में विधानसभा चुनाव से पहले विशेष मतदाता पुनरीक्षण अभियान शुरू

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Delhi News : देश की राजधानी दिल्ली में मंगलवार से विशेष…

4 weeks ago

Delhi News: मजदूर ने मांगी मजदूरी, कंपनी के मालिक ने पीट-पीटकर ले ली जान

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Delhi News : देश की राजधानी दिल्ली में फरीदाबाद जिले में…

4 weeks ago

Excise Policy Case: CM अरविंद केजरीवाल को नहीं मिली राहत, फिर बढ़ी न्यायिक हिरासत

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Excise Policy Case: देश की राजधानी दिल्ली की एक अदालत ने…

4 weeks ago

Eating Non-Veg Foods: लंबे ब्रेक के बाद नॉन वेज खाने की सोच रहे हैं? इन सावधानियों से बचें

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Eating Non-Veg Foods: लंबे समय तक शाकाहारी रहने के बाद अचानक…

4 weeks ago

Delhi News: इतने करोड़ रुपये की लागत से बनेगा भारत वंदना पार्क,सांस्कृतिक विविधता के होंगे दर्शन

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Delhi News: गंगा मां के किनारे बसा बनारस हो या पटना…

4 weeks ago

Home Remedies for Glowing Skin: चेहरे को बेदाग और ग्लोइंग बनाने के लिए इन 3 सुपरफूड्स का रोजाना खाएं

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Home Remedies for Glowing Skin: एक सुंदर और निखरी त्वचा की…

4 weeks ago