Wednesday, July 3, 2024
HomeDelhiDelhi Rains: उमस भरी गर्मी हुई गायब, जानिए पिछले 24 घंटे में...

Delhi Rains:

Delhi Rains: देश की राजधानी दिल्ली के लोगों को उमस भरी गर्मी से बारिश होने के बाद राहत मिल गई है। दरअसल बारिश होने से मौसम का गर्म मिजाज बदल गया है और तापमान में कमी दर्ज की गई। आपको बता दे मौसम विभाग ने बताया कि पिछले 24 घंटों में 13.4 मिलीमीटर हुई है। आज भी दोपहर को दिल्ली के कई ईलाके में बारिश दर्ज की गई है। आज सुबह से आसमान में बादलों का साया था और ठंडी हवाएं चल रही थीं। बारिश और हवाओं ने मौसम के तापमान को कम कर दिया।

आपको बता दे दिल्ली में न्यूनतम तापमान 24.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। जिसमें मौसम विभाग ने दिल्ली समेत एनसीआर के कई हिस्सों में हल्की मध्यम बारिश की भविष्यवाणी की है। इसी के साथ अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना भी बताई है। बुधवार को अधिकतम तापमान 33.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

बारिश ने दिलाई उमस से राहत

आपको बता दे मौसम विभाग ने बताया कि कल सुबह 8.30 से आज सुबह 8.30 तक 13.4 मिलीमीटर तक की बारिश दर्ज की गई है। दिल्ली में पिछले कुछ दिनों से उमस वाली गर्मी से लोग परेशान थे। अगस्त महीने में मानसून की गतिविधि कम पड़ गई थी। गौरतलब है कि मौसम विभाग ने कल से अगले दो दिनों तक हल्की बारिश के आसार जताए थे।

 

ये भी पढ़े: मदरसों के सर्वे की मांग कर रहा विश्व हिंदू परिषद, इमाम काउंसिल ने दी प्रतिक्रिया

SHARE
- Advertisement -
RELATED ARTICLES

Most Popular