होम / Delhi Ramleela: रामलीला में राम पर ‘गरज’ रहे ‘परशुराम’ को आया हार्ट अटैक, नहीं बची जान

Delhi Ramleela: रामलीला में राम पर ‘गरज’ रहे ‘परशुराम’ को आया हार्ट अटैक, नहीं बची जान

• LAST UPDATED : October 19, 2023

India News(इंडिया न्यूज़), Delhi Ramleela: झारखंड की राजधानी रांची में रामलीला के दौरान भगवान परशुराम की भूमिका निभा रहे कलाकार की दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई है। मृत व्यक्ति की पहचान 40 वर्षीय विनोद के रूप में की गई है। दुर्गा पूजा के मौके पर रामलीला में प्रस्तुति दे रहे एक कलाकार को अचानक दिल का दौरा पड़ गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना जिले के डंडई थाना क्षेत्र के करके गांव की है, जहां मंच पर अभिनय के दौरान कलाकार को दिल का दौरा पड़ा। जिससे वह नीचे गिर गया। जिसके बाद उन्हें आनन-फ़ानन में अस्पताल ले जाया गया, विनोद प्रजापति की एक्टिंग के दौरान ही मौत हो गई।

डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया

आयोजक व अन्य कलाकारों को लगा कि विनोद प्रजापति मामूली रूप से बेहोश हो गए हैं। उन्हें तुरंत इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। डॉक्टर के मुताबिक विनोद प्रजापति की मौत हार्ट अटैक से हुई है। विनोद प्रजापति पिछले कई सालों से रामलीला में भगवान परशुराम का किरदार निभा रहे थे। वह समाज सेवा भी करते थे।

एक्टिंग करते वक्त अचानक स्टेज पर गिर पड़े

दरअसल, गढ़वा के गांव में पोल लगाकर रामलीला का आयोजन किया गया था और मंच पर रामलीला का मंचन किया जा रहा था। इसी क्रम में धनुष टूटने के बाद भगवान परशुराम वहां पहुंचते हैं। भगवान परशुराम का किरदार निभा रहे विनोद प्रजापति जोर-जोर से चिल्लाते हैं, धनुष किसने तोड़ा? धनुष किसने तोड़ा, जल्दी बताओ, जल्दी बताओ! इसके बाद अचानक विनोद प्रजापति मंच पर बेहोश होकर गिर पड़ते हैं। विनोद प्रजापति के गिरते ही मंच को परदे से बंद कर दिया गया।

साथी कलाकार दंग रह गए

जब विनोद प्रजापति रामलीला के मंच पर अभिनय करते समय अचानक जमीन पर गिर पड़े तो उनके साथी कलाकारों ने पहले सोचा कि यह अभिनय का एक हिस्सा है। बाद में उन्हें हल्का बेहोश समझा गया, लेकिन किसी ने नहीं सोचा था कि उनकी मौत हो जाएगी। बताया गया है कि रामलीला के दौरान मंच पर रामायण के सीता स्वयंवर का प्रसंग चल रहा था। इसके बाद अचानक विनोद प्रजापति मंच पर बेहोश होकर गिर पड़ते हैं। हालांकि इस बीच अभिनय के दौरान मंच पर विनोद प्रजापति के गिरने को सभी पात्रों और दर्शकों ने खेल का हिस्सा माना। कुछ देर बाद भी जब वह नहीं उठे तो अन्य कलाकारों ने उन्हें उठाया लेकिन तब तक उनकी मंच पर ही मौत हो चुकी थी।

इसे भी पढ़े: Delhi Ramleela: रामलीला के दौरान फंसा झूला, मची चीख- पुकार

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox