Sunday, July 21, 2024
HomeDelhiDelhi Religion Places: दिल्ली में मशहूर है ये पुराने धार्मिक स्थल जहां...

India News(इंडिया न्यूज़)Delhi Religion Places:दिल्ली भारतवर्ष की राजधानी है । दिल्ली शहर अत्यंत प्राचीन है। अपने धार्मिक व राजनैतिक महत्व के अतिरिक्त पर्यटन की दृष्टि से भी दिल्ली अत्यंत महत्वपूर्ण है। महाभारत काल में यह इंद्रप्रस्थ के नाम से जानी जाती थी। इसके बाद यहाँ पर अनेक बार विदेशी आक्रमण हुए। देश भर में अनेक उलटफेर हुए। अनेक राज्यों का अस्तित्व विलीन हो गया परंतु दिल्ली सहस्त्रों वर्षों से आज भी अस्तित्व में है। भारतीय इतिहास में दिल्ली अति प्राचीन काल से ही भारत की राजधानी के रूप में प्रतिष्ठित रही है। अत: दिल्ली को ऐतिहासिक नगरी के रूप में देखें तो कदापि अतिशयोक्ति नहीं होगी। पर्यटन की दृष्टि से दिल्ली अत्यंत महत्वपूर्ण है। यहाँ की अनेक ऐतिहासिक व धार्मिक इमारतें पर्यटकों के लिए विशेष महत्व रखती हैं। इसी कारण हर वर्ष लाखों की संख्या में विदेशी सैलानी भारत भ्रमण विशेषकर दिल्ली दर्शन के लिए आते हैं।

दिल्ली के कुछ पुराने धार्मिक स्थल

फतेहपुरी मस्जिद: यह मस्जिद 17वीं शताब्दी पुरानी है। इसे शाहजहां की पत्नी फतेहपुरी बेगम ने बनवाया था, जो चांदनी चौक में अब भी मौजूद है।
SHARE
- Advertisement -
Nidhi Jha
Nidhi Jha
Journalist, India News, ITV network.
RELATED ARTICLES

Most Popular