होम / दिल्ली निवासियों को मिली गर्मी से राहत, जानिए आज दिल्ली में कैसा रहेगा मौसम

दिल्ली निवासियों को मिली गर्मी से राहत, जानिए आज दिल्ली में कैसा रहेगा मौसम

• LAST UPDATED : May 4, 2022

इंडिया न्यूज़, नई दिल्ली : 

दिल्ली-एनसीआर में बीते कुछ दिनों में इस भीषण गर्मी से थोड़ी राहत मिली है, लेकिन अभी लोगों के पसीने छूट रहे हैं। दूसरी तरफ देखें तो रात में गर्मी का प्रकोप बढ़ा है। इसका अंदाजा ऐसे लगा कि राजधानी में मंगलवार को न्यूनतम पारा सामान्य से 4 ज्यादा 28.5 और उच्चत्तम तापमान सामान्य के बराबर 38.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। मंगलवार की सुबह से ही आसमान में बादल छाए रहे और हवाएं चल रहीं है। वहीं बुधवार को उच्चत्तम तापमान 38 और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना जताई जा रही है।

7 मई तक मौसम इसी तरह अच्छा बना रहेगा।

Delhi residents got relief from the heat

मौसम वैज्ञानिकों ने बुधवार को हल्के बादल और 40 से 50 किलोमीटर प्रतिघंटा की तेजी से धूल भरी आंधी चलने के साथ ही हल्की बूंदा-बादी की संभावना जताई है। मौसम विभाग बताता है कि 7 मई तक मौसम इसी तरह अच्छा बना रहेगा। इसी के चलते लू के प्रकोप से भी राहत रहेगी। इसके बाद गर्मी में एक बार फिर पकड़ेगी और तापमान 43 डिग्री तक पहुंचने की संभावना है।

राजधानी में बुधवार को कैसा रहेगा मौसम ?

दिल्ली निवासियों को मिली गर्मी से राहत

राजधानी में मंगलवार को न्यूनतम तापमान सामान्य से 4 ज्यादा 28.5 और उच्चत्तम तापमान सामान्य के बराबर 38.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। दिल्ली में बुधवार का उच्चत्तम तापमान 38 और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस होने की संभावना है। आंधी या धूल भरी आंधी चलने का अनुमान है।गुरुग्राम का उच्च्त्तम तापमान 40 और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना जताई जा रही है। यहां भी हल्के बादल छाए रहेंगे।

ये भी पढ़े : दिल्ली स्कूलों की टाइमिंग में बदलाव के लिए अभिभावकों ने दिल्ली सरकार से किया अनुरोध

Connect With Us : Twitter | Facebook Youtube

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox