Delhi

Delhi rohini : तेज रफ्तार SUV की चपेट में आने से बुजुर्ग की मौत, जानें दिल्ली के किस इलाके में घटा ये मामला

India News(इंडिया न्यूज़) Delhi rohini: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के रोहिणी इलाके में भीषण सड़क हादसे में एक बुजुर्ग की दर्दनाक मौत का मामला सामने आया है। खबर ये है कि सड़क पर चल रहे एक 70 साल के बुजुर्ग की एसयूवी की चपेट में आने से मौत हो गई। जबकि स्कूटर में सवार दो लोग घायल हो गए। दिल्ली पुलिस के एक अधिकारी ने इसकी पुष्टि की है।  उन्होंने बताया कि पुलिस ने हादसे के लिए आरोपी एसयूवी चालक को गिरफ्तार कर लिया है। रोहिणी इलाके में सोमवार सुबह एक तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने कई लोगों को कुचल दिया। हादसा इतना भीषण था कि कार के परखच्चे उड़ गए। इस घटना में एक शख्स की मौत हो गई, जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

जानें कैसे हुई बुजुर्ग की मौत

दिल्ली पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि घटना रोहिणी सेक्टर-1 के ई ब्लॉक में हुई, जिसमें एक एसयूवी ने एक बुजुर्ग व्यक्ति और स्कूटर पर सवार दो लोगों को टक्कर मार दी। रोहिणी के पुलिस उपायुक्त गुरइकबाल सिंह सिद्घू ने बताया कि दिल्ली पुलिस को इस घटना की जानकारी सोमवार सुबह 6.40 बजे मिली। सड़क हादसे की सूचना मिलते ही टीम मौके पर पहुंची और तीनों घायलों को इलाज के लिए बीएसए अस्पताल में भर्ती कराया गया।

आरोपी ड्राइवर को किया गिरफ्तार

रोहिणी डीसीपी के मुताबिक, 70 साल के मोहम्मद यूनुस की सड़क हादसे में मौत हो गई। जबकि बुद्ध विहार निवासी स्वर्ण अरोड़ा और उनके बेटे जयपुल का गोल्डन हॉस्पिटल में इलाज चल रहा है। दिल्ली के रोहिणी इलाके में एक एसयूवी की चपेट में आने से सड़क पर चल रहे 70 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि स्कूटर सवार दो लोग घायल हो गए। एक पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि आरोपी ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया गया है।

पुलिस उपायुक्त का बयान

पुलिस उपायुक्त (रोहिणी) गुरइकबाल सिंह सिद्घू ने बताया कि घटना रोहिणी सेक्टर-1 के ई ब्लॉक में हुई, जिसमें एक एसयूवी ने एक बुजुर्ग और स्कूटर पर सवार दो लोगों को टक्कर मार दी। उन्होंने कहा कि पुलिस को सुबह 6.40 बजे घटना की जानकारी मिली, जिसके बाद एक टीम मौके पर पहुंची और तीनों घायलों को अस्पताल भेजा।

इसे भी पढ़े:IPU Admission 2023 : आईपीयू में बीटेक प्रोग्राम के स्पेशल स्पाट राउंड की काउंसलिंग आज से, जानें कैसे करेें आवेदन और क्या है आखिरी…

Nidhi Jha

Journalist, India News, ITV network.

Recent Posts

Delhi News : दिल्ली में विधानसभा चुनाव से पहले विशेष मतदाता पुनरीक्षण अभियान शुरू

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Delhi News : देश की राजधानी दिल्ली में मंगलवार से विशेष…

1 month ago

Delhi News: मजदूर ने मांगी मजदूरी, कंपनी के मालिक ने पीट-पीटकर ले ली जान

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Delhi News : देश की राजधानी दिल्ली में फरीदाबाद जिले में…

1 month ago

Excise Policy Case: CM अरविंद केजरीवाल को नहीं मिली राहत, फिर बढ़ी न्यायिक हिरासत

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Excise Policy Case: देश की राजधानी दिल्ली की एक अदालत ने…

1 month ago

Eating Non-Veg Foods: लंबे ब्रेक के बाद नॉन वेज खाने की सोच रहे हैं? इन सावधानियों से बचें

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Eating Non-Veg Foods: लंबे समय तक शाकाहारी रहने के बाद अचानक…

1 month ago

Delhi News: इतने करोड़ रुपये की लागत से बनेगा भारत वंदना पार्क,सांस्कृतिक विविधता के होंगे दर्शन

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Delhi News: गंगा मां के किनारे बसा बनारस हो या पटना…

1 month ago

Home Remedies for Glowing Skin: चेहरे को बेदाग और ग्लोइंग बनाने के लिए इन 3 सुपरफूड्स का रोजाना खाएं

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Home Remedies for Glowing Skin: एक सुंदर और निखरी त्वचा की…

1 month ago