India News(इंडिया न्यूज़)Delhi Street Art: नौ सितंबर से नई दिल्ली में जी20 शिखर सम्मेलन की शुरुआत होने जा रही है। विदेशी मेहमानों के भारत आने से पहले एक ओर जहां सुरक्षा के कई कड़े इंतजाम किए गए हैं तो दूसरी ओर राजधानी को दुल्हन की तरह सजाया गया है। राजधानी के कोने-कोने में दीवारों पर आकर्षक कलाकृतियां उकेरी गई हैं। 18वें जी20 शिखर सम्मेलन से पहले नई दिल्ली को अपनी पेंटिंग के जरिए सजाने का श्रेय योगेश सैनी को जाता है। 60 वर्षीय इंजीनियर योगेश सैनी दिल्ली स्ट्रीट आर्ट (डीएसए) के संस्थापक हैं। दिल्ली स्ट्रीट आर्ट के फाउंडर योगेश सैनी ने बताया कि उन्होंने अपनी आर्ट के जरिए दिल्ली के अंडरपास, फ्लाईओवर को अपनी पेंटिंग से दिन रात मेहनत कर सजाया है। योगेश सैनी ने 2013 में लोधी गार्डन में कूड़ेदानों के सौंदर्यीकरण के साथ एक स्ट्रीट आर्टिस्ट के रूप में अपनी यात्रा शुरू की थी।
18वें जी20 शिखर सम्मेलन से पहले नई दिल्ली को अपनी पेंटिंग के जरिए सजाने का श्रेय योगेश सैनी को जाता है। 60 वर्षीय इंजीनियर योगेश सैनी दिल्ली स्ट्रीट आर्ट (डीएसए) के संस्थापक हैं। डीएसए के मुताबिक, सैनी एक नेचर फोटोग्राफर, ब्लॉगर और डिजिटल कलाकार हैं।
जी20 शिखर सम्मेलन के लिए साउथ एक्सटेंशन फ्लाईओवर पर एक भित्ति चित्र बनाया गया है जिसमें गुब्बारे बेंचने वालों, पुस्तक बेंचने वालों, पान बेंचने वालों और फूल बेंचने वालों को सम्मान दिया गया है। दक्षिणी दिल्ली के मूलचंद फ्लाईओवर के खंभों को भारत के राष्ट्रीय पक्षी मोर के हरे और नीले रंग में रंगा गया है। नेहरू प्लेस में जी20 देशों के स्मारकों के भित्ति चित्र बनाए गए हैं। दिल्ली हाट और आईएनए बाजार के बीच के खंभे पारंपरिक गोंड और मधुबनी कला चित्रों से सजे हैं। जी20 शिखर सम्मेलन प्रगति मैदान में बने भारत मंडपम में आयोजित होगा। इसके करीब दिल्ली की रिंग रोड का भी सौंदर्यीकरण किया गया है।