Tuesday, July 9, 2024
HomeDelhiDelhi Temperature News: 14 साल बाद नवंबर की गर्मी ने तोड़ा रिकॉर्ड,...

Delhi Temperature News:

Delhi Temperature News: देश की राजधानी दिल्ली में कल सोमवार को अब तक का अधिकतम तापमान दर्ज किया गया। जो 33 डिग्री सेल्सियस है। दरअसल यह 2008 के बाद नवंबर महीने के लिए सबसे अधिक है। आपको बता दे यह जानकारी मौसम संबंधी आंकड़ों से मिली है। राष्ट्रीय राजधानी में 14 साल पहले इसी महीने 33.5 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया था।

यहा-यहा इतना रहा तापमान 

आपको बता दे भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, नजफगढ़ वेधशाला में सोमवार को अधिकतम तापमान 34.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि पीतमपुरा और स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में क्रमश: 34.6 डिग्री सेल्सियस और 34.5 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। पालम वेधशाला ने 32.2 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया। बता दे आईएमडी ने कहा कि दिन में आर्द्रता 38 से 96 प्रतिशत के बीच रहा। जहां अधिकतम तापमान चार डिग्री ज्यादा पाया गया। न्यूनतम तापमान तीन डिग्री ज्यादा 17 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

वायु गुणवत्ता में आया कुछ सुधार 

बता दे राजधानी में वायु गुणवत्ता में कुछ सुधार भी देखा गया है। दरअसल सोमवार की सुबह, राष्ट्रीय राजधानी का एक्यूआई 352 था। वायु गुणवत्‍ता को लेकर शून्य से 50 के बीच एक्यूआई को अच्छा, 51 और 100 को संतोषजनक, 101 और 200 को मध्यम, 201 और 300 को खराब, 301 और 400 को बहुत खराब और 401 और 500 को गंभीर माना जाता है। मामूली सुधार के साथ, दिल्ली के प्राथमिक स्कूल बुधवार को फिर से खुलने वाले हैं। वायु गुणवत्ता बिगड़ने के बीच पिछले सप्ताह स्कूलों को बंद कर दिया गया था।

 

ये भी पढ़े: 13 साल के मासूम ने लगाई फांसी, छानबीन में चौकाने वाली वजह आई सामने

SHARE
- Advertisement -
RELATED ARTICLES

Most Popular