Tuesday, July 9, 2024
HomeDelhiDelhi Today’s Weather: दिल्ली- NCR में कोहरे का अलर्ट जारी, IMD ने...

Delhi Today’s Weather: दिल्ली- NCR में कोहरे का अलर्ट जारी, IMD ने मौसम को लेकर दिया बड़ा अपडेट

India News(इंडिया न्यूज़), Delhi Today’s Weather: राजधानी दिल्ली गुरूवार के सुबह- सुबह कोहरे की चादर में लिपटी नजर आ रही है। बता दे कि गुरूवार यानी आज 28 दिसंबर के दिन दिल्ली स्मॉग की चादर में लिपटी नजर आई। धुंध के कारण वाहन चालक को भी बहुत दिक्कतो का सामना करना पर रहा है। वाहनों चालको को इंडिकेटर लाइट जलाना पर रहा है। दिल्ली और नोएडा की सड़कों पर गाड़ियां रेंगती नजर आईं। लोग पूरी सावधानी के साथ सड़कों पर वाहन चलाते दिख रहे है। इतना ही नहीं दिल्ली की सड़कों पर गाड़ियां जुगनुओं से जगमगाती नजर आईं।

आज के मौसम का हाल (Delhi Today’s Weather)

कल के मुताबिक आज यानी 28 दिसंबर को थोड़ी राहत देखने को मिली है। सुबह कोहरा कम देखने को मिला है। बता दे कि भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के मुताबिक, कुछ दिन से लगातार दिल्ली के न्यूनतम तापमान 2 डिग्री से कम दर्ज किया जा रहा है। वहीं बता करें यूपी, बिहार, हरियाणा और राजस्थान की तो वहां भी सर्दियां तेजी से बढ़ने लगी है। बता दे कि दिल्ली के मौसम ने तेजी से करवट लेने लगा है। जानकारी के मुताबिक दिल्ली में आज का अधिकतम तापमान 24 डिग्री तक रहने की उम्मीद लगाई जा रही है, तो वहीं न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद लगाई जा रही है।

कल कोहरे की चादर में लिपटा रहा दिल्ली 

दिल्ली, गुरुग्राम, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, फ़रीदाबाद और आसपास के शहरों में घने कोहरे को देखते हुए भारत मौसम विज्ञान विभाग ने ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी किया है। मौसम वैज्ञानिकों ने लोगों को घर से निकलते वक्त सावधानी बरतने की चेतावनी जारी की है। आईएमडी ने कहा कि जरूरी होने पर ही घर से निकलें। अगर आप सड़कों पर गाड़ी चला रहे हैं तो पूरी तरह सावधान रहें। भारत मौसम विज्ञान विभाग के मुताबिक, बुधवार सुबह कोहरा छाया रहेगा। दिल्ली में न्यूनतम तापमान 7 डिग्री और अधिकतम तापमान 24 डिग्री रहने की संभावना है। दिल्ली में घने कोहरे के कारण दृश्यता काफी कम रहने की आशंका है। अनुमान है कि कोहनी का प्रभाव नए साल के आगमन यानी 1 जनवरी 2024 तक रहेगा।

इसे भी पढ़े:

 

SHARE
- Advertisement -
Nidhi Jha
Nidhi Jha
Journalist, India News, ITV network.
RELATED ARTICLES

Most Popular