होम / Delhi Today’s Weather Update: दिल्ली का मौसम हुआ खुशनुमा, IMD ने जारी किया नया अलर्ट

Delhi Today’s Weather Update: दिल्ली का मौसम हुआ खुशनुमा, IMD ने जारी किया नया अलर्ट

• LAST UPDATED : August 17, 2023

India News(इंडिया न्यूज़) Delhi Today’s Weather Update: दिल्ली में पिछले दिन हवाओं की वजह से शाम को लोगों को गर्मी से काफी राहत देखने को मिली। आज दिल्ली के कुछ इलाकों में हल्की बारिश का अनुमान लगाया गया है, लेकिन इससे गर्मी से उतना राहत की सम्भावना देखने को नहीं मिलेगी। दिल्ली में अभी गर्मी लोगों को कुछ दिन तक परेशान कर सकता है। पिछले चार महीनों में दिल्ली में सामान्य से अधिक बारिश हुई है।

दिल्ली में आज का तापमान

मौसम विभाग के अनुसार आज यानी 17 अगस्त को हल्की बारिश का अनुमान लगाया गया है। आज के तापमान की बात करें तो आज का अधिकतम तापमान 36 डिग्री रहने का अनुमान लगाया गया है, तो वहीं न्यूनतम तापमान 26 डिग्री रहने का अनुमान लगाया गया है। 18 अगस्त की बात करें तो अधिकतम तापमान 35 और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री तक रहने का अनुमान लगाया गया है। 20 से 25 अगस्त के बीच हल्की बारिश का अनुमान लगाया गया है। उस दिन अधिकतम तापमान 34 से 36 डिग्री तक रहेगा। न्यूनतम तापमान 26 से 27 डिग्री तक रहने का अनुमान लगाया गया है। दिल्ली में इस साल अब तक 762 मिमी बारिश हो चुकी है, जो औसत वार्षिक वर्षा 774 मिमी का लगभग 99 प्रतिशत है।

दिल्ली में बाढ़ का खतरा फिर मंडराया

दिल्ली में बाढ़ का खतरा फिर मंडराने लगा है। यमुना नदी एक बार फिर खतरे के निशान से ऊपर बह रही है। आज सुबह यमुना का लेवल 205.43 मीटर दर्ज किया गया है। हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में हुई भारी बारिश के बाद हथिनीकुंड बैराज पर पानी बढ़ने लगा था। बैराज में अगर और पानी छोड़ा गया तो दिल्ली के लिए सकंट और बढ़ सकता है।

इसे भी पढ़े:Pat Cummins: वर्ल्ड कप से ठीक पहले लौटेगा यह स्टार…

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox