Sunday, July 7, 2024
HomeDelhiDelhi Today’s Weather Update: दिल्ली के कई इलाकों में बारिश के साथ...

India News(इंडिया न्यूज़) Delhi Today’s Weather Update: दिल्ली में पिछले दिन हवाओं की वजह से शाम को लोगों को गर्मी से काफी राहत देखने को मिली। आज दिल्ली में सुबह से कुछ इलाकों में बारिश हो रही है। इससे गर्मी से उतना राहत की सम्भावना देखने को नहीं मिलेगी। दिल्ली में अभी गर्मी लोगों को कुछ दिन तक परेशान कर सकता है। पिछले चार महीनों में दिल्ली में सामान्य से अधिक बारिश हुई है।

दिल्ली में आज का तापमान

मौसम विभाग के अनुसार आज यानी 19 अगस्त को बारिश का अनुमान लगाया गया है। आज के तापमान की बात करें तो आज का अधिकतम तापमान 33 डिग्री रहने का अनुमान लगाया गया है, तो वहीं न्यूनतम तापमान 26 डिग्री रहने का अनुमान लगाया गया है। 18 अगस्त की बात करें तो अधिकतम तापमान 35 और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री तक रहने का अनुमान लगाया गया था। 20 से 25 अगस्त के बीच हल्की बारिश का अनुमान लगाया गया है। उस दिन अधिकतम तापमान 34 से 36 डिग्री तक रहेगा। न्यूनतम तापमान 26 से 27 डिग्री तक रहने का अनुमान लगाया गया है। दिल्ली में इस साल अब तक 762 मिमी बारिश हो चुकी है, जो औसत वार्षिक वर्षा 774 मिमी का लगभग 99 प्रतिशत है।

हवा की गुणवत्ता में सुधार

दिल्ली की हवा भी लगातार साफ ही चल रही है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के मुताबिक, आज दिल्ली का एयर क्वालिटी इंडेक्स 110 कर रहने का अनुमान लगाया गया है। इस स्तर की हवा को ”मध्यम” श्रेणी में रखा जाता है। मौसम विभाग के अनुसार अगले दो दिनों तक वायु गुणवत्ता का साफ-सुथरा स्तर बना रहेगा।

कल रहा इतना तापमान

मौसम विभाग की मानें तो दिल्ली में कल का अधिकतम तापमान 36 डिग्री तक रहने का अनुमान लगाया गया था, तो वहीं न्यूनतम तापमान 27 डिग्री तक रहने का अनुमान लगाया गया था। बदलते मौसम की वजह से दिल्ली की एयर क्वालिटी में काफी सुधार है।

इसे भी पढ़े:Virat Kohli: कोहली के इंटरनेशनल क्रिकेट में ’15 साल’ पूरे , जानिए कैसे बने कोहली “विराट”

SHARE
- Advertisement -
Nidhi Jha
Nidhi Jha
Journalist, India News, ITV network.
RELATED ARTICLES

Most Popular