Categories: Delhi

Delhi Tomato Flu: दिल्ली के स्कूल में ‘टोमैटो फ्लू’ के मामले, जानें कैसे करें बचाव

Delhi Tomato Flu:

नई दिल्ली: देश की राजधानी में ‘टोमैटो फीवर’ (Tomato Flu) के केस लगातार बढ़ रहे हैं। हाल ही में एक प्राइवेट स्कूल में नए मामले सामने आए हैं। मामले सामने आने के बाद प्रीत विहार में स्थित मदर्स ग्लोबल स्कूल ने उस क्लास के सेक्शन को बंद कर दिया है। जिन बच्चों में ये बीमारी सामने आई है। जानकारी के अनुसार उन बच्चों की तबीयत फिलहाल ठीक है।

कक्षा- 3 के 2 बच्चों में मिली बीमारी

जानकारी के मुताबिक स्कूल में तीसरी कक्षा के दो बच्चों में हाथ, पैर और मुंह की बीमारी (HFMD) मिली है। इसके लेकर स्कूल की प्रिंसिपल अर्चना मनोचा ने कहा कि बुधवार के दिन हमें पता चला कि कक्षा-3 के दो छात्रों को हैंड, फुट, माउथ डिजीज हुई है। ये बच्चे दो-तीन दिन से स्कूल में नहीं आ रहे थे। लेकिन माता-पिता से सूचना मिलने के बाद हमने डॉक्टर से सलाह ली और क्लास 3 के इस सेक्शन को बंद कर दिया। अब बच्चों की पढ़ाई ऑनलाइन हो रही है। साथ ही स्कूल के अंदर सैनेटाइजेशन का भी पूरा ध्यान दिया जा रहा है।

टोमैटो फ्लू और मंकीपॉक्स में अंतर

फोर्टिस हॉस्पिटल के पीडियाट्रिक्स डॉक्टर अरुण गुप्ता ने बताया कि, मंकीपॉक्स और टोमैटो फ्लू दोनों अलग-अलग तरह की बीमारी है। मंकीपॉक्स होने पर शरीर पर पानी भरे बड़े-बड़े दाने हो जाते हैं। लेकिन टोमैटो फीवर में ऐसा नहीं होता है। केवल माउथ डिजीज को ही टोमैटो फ्लू कहते हैं। इसके अलावा इस बीमारी में शरीर पर लाल दाने निकलते हैं इसलिए इसे टोमैटो फ्लू भी कहा जाता है।

आइसोलेट करना जरूरी

मणिपाल हॉस्पिटल के पीडियाट्रिक्स डॉक्टर विकास तनेजा ने बताया कि, ये एक तरह की संक्रामक बीमारी है। जो बहुत तेजी से फैल जाती है। इसलिए अगर इस वायरस को फैलने से रोकना है तो स्कूल को बंद कर देना ताकि किसी और बच्चे को ये बीमारी ना लगे। ये बीमारी किसी को हो जाए तो उस मरीज को आइसोलेट करना काफी जरूरी है। इसके अलावा सफाई का भी खास ख्याल रखना चाहिए।

लक्षणों के अनुसार इलाज

इस बीमारी के इलाज के बारे में डॉक्टर विकास तनेजा ने बताया कि, इसकी कोई अलग दवाई नहीं है, लक्षण के देखकर ही मरीज को दवाई दी जा रही है। जैसे बुखार हो तो बुखार की दवाई, गले में दर्द है तो उसकी दवाई दी जा रही है। डॉक्टर के अनुसार ये बहुत पुरानी बीमारी है। इसलिए इससे डरने की जरूरत नहीं है।

ये भी पढ़ें: स्कूल बंद करने पर दिल्ली और असम के सीएम के बीच ट्विटर वॉर, केजरीवाल ने हिमंत से कहा-

 

Jyoti Shah

Recent Posts

Delhi News : दिल्ली में विधानसभा चुनाव से पहले विशेष मतदाता पुनरीक्षण अभियान शुरू

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Delhi News : देश की राजधानी दिल्ली में मंगलवार से विशेष…

1 month ago

Delhi News: मजदूर ने मांगी मजदूरी, कंपनी के मालिक ने पीट-पीटकर ले ली जान

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Delhi News : देश की राजधानी दिल्ली में फरीदाबाद जिले में…

1 month ago

Excise Policy Case: CM अरविंद केजरीवाल को नहीं मिली राहत, फिर बढ़ी न्यायिक हिरासत

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Excise Policy Case: देश की राजधानी दिल्ली की एक अदालत ने…

1 month ago

Eating Non-Veg Foods: लंबे ब्रेक के बाद नॉन वेज खाने की सोच रहे हैं? इन सावधानियों से बचें

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Eating Non-Veg Foods: लंबे समय तक शाकाहारी रहने के बाद अचानक…

1 month ago

Delhi News: इतने करोड़ रुपये की लागत से बनेगा भारत वंदना पार्क,सांस्कृतिक विविधता के होंगे दर्शन

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Delhi News: गंगा मां के किनारे बसा बनारस हो या पटना…

1 month ago

Home Remedies for Glowing Skin: चेहरे को बेदाग और ग्लोइंग बनाने के लिए इन 3 सुपरफूड्स का रोजाना खाएं

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Home Remedies for Glowing Skin: एक सुंदर और निखरी त्वचा की…

1 month ago