Saturday, July 6, 2024
HomeDelhiDelhi Traffic News: दिल्ली में आज इन रास्तों पर मिल सकता है...

Delhi Traffic News: राजधानी दिल्ली में आज यानी रविवार के दिन आप कहीं बाहर जाने के बारे की सोच रहे हैं तो दिल्ली ट्रैफिक पुलिस की ट्रैफिक एडवाइजरी एक बार जरूर देखकर निकलें, नहीं तो आप जाम में फंस सकते हैं। दिल्ली में 25 दिसंबर यानी आज स्वामी श्रद्धानंद शहीदी दिवस जुलूस निकलेगा, जो सुबह 10 बजे से दोपहर बाद एक बजे तक है। ऐसे में यातायात व्यवस्था में बदलाव किया गया है। इसे लेकर दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने एडवाइजरी जारी की है।

ट्रैफिक पुलिस ने दी ये जानकारी

दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने बताया है कि 25 दिसंबर को स्वामी श्रद्धानंद शहीदी दिवस जुलूस को देखते हुए राजधानी में व्यापक यातायात व्यवस्था की गई है। आपको सलाह दी जा रही है कि आप उसी अनुसार अपने आवागमन की योजना बनाएं। ये जूलुस सुबह 10 बजे नया बाजार से शुरू होगा और रामदीला मैदान में दोपहर एक बजे इसका समाप्त होगा।

कहां-कहां से होकर जाएगा जूलुस

यह जूलुस लाहौरी गेट, फतेहपुरी, लाल कुंआ, हौज काजी चौक और अजमेरी गेट होते हुए जाएगा। आपको बता दें कि स्वामी श्रद्धानंद आर्य समाज के महान सन्यासी थे और यह उनका 96वां बलिदान दिवस है।

ये भी पढ़ें: विराट पाखी के करीब आकर भी खुश नहीं, क्या सता रही है सई की याद

 

SHARE
- Advertisement -
RELATED ARTICLES

Most Popular