नई दिल्ली: आज शाम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दिल्ली में कर्तव्य पथ का शुभारंभ करेंगे। प्रधानमंत्री के इस कार्यक्रम को ध्यान में रखते हुए दिल्ली में इंडिया गेट सर्किल सी-हैक्सागॉन को गुरुवार की सुबह 6 बजे से ही बंद कर दिया गया है। यह पाबंदी आज रात 9 बजे के बाद हटाई जाएगी। ऐसे में दिल्ली की कई सड़कों पर ट्रेफिक की आशंका जताई जा रही है। इसे देखते हुए दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने एडवाइजरी जारी कर दी है। इसके अलावा दिल्ली ट्रैफिक पुलिस के अपील करने पर राजपथ के आसपास स्थित सभी कार्यालय गुरुवार दोपहर 2 बजे तक बंद कर दिए जाएंगे।
मिली जानकारी के अनुसार राजपथ के नजदीकी सभी 10 मार्ग पूरी तरह बंद हो जाएंगे। आज वाहनों को नई दिल्ली के इलाके में प्रवेश करने की अनुमति नहीं मिलेगी। ये पहली बार है कि राष्ट्रीय त्योहरों के अलावा इंडिया गेट पूरी तरह ये आम लोगों के लिए बंद किया जा रहा है। राजपथ के आसपास के सारे कार्यालय भी पूरी तरह से बंद रहेंगे।
सरकार ने लोगों से अपील करते हुए कहा है कि वो जाम और अन्य परेशानियों से बचने के लिए दिल्ली पुलिस की एडवाइजरी को फालो करें। राजपथ और सेंट्रल विस्टा लान को अब कर्तव्य पथ के नाम से जाना जाएगा। इसी का शुभारंभ आज पीएम नरेंद्र मोदी करने वाले हैं।
ये कार्यक्रम होने की वजह से दिल्ली के दिल कनॉट प्लेस समेत अन्य मार्गों पर भारी जाम लगने की आशंका जताई जा रही है। पीएम के कार्यक्रम के लिए राजपथ के आसपास स्थित सभी कार्यालय गुरुवार दोपहर 2 बजे ही बंद कर दिए जाएंगे। जानकारी के अनुसार नई दिल्ली के ट्रैफिक की आशंका को देखते हुए ट्रैफिक पुलिस ने केंद्र सरकार के कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग से राजपथ के आसपास स्थित सभी सरकारी कार्यालय को दोपहर 2 बजे के बाद बंद करने की अपील की थी।
ये भी पढ़ें: तिहाड़ जेल में बंद कैदी ने पैसा कमाने के लिए निगले 4 मोबाइल, आपरेशन कर निकाले दो फोन