Thursday, July 4, 2024
HomeDelhiDelhi Traffic Update: 26 जनवरी के लिए DTC बसों के रास्ते बदले,...

Delhi Traffic Update: दिल्ली में 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस परेड की शुरुआत विजय चौक से होगी। यह परेड कर्तव्य पथ-इंडिया गेट-प्रिंसेस प्लेस गोल चक्कर-तिलक मार्ग से आगे बहादुर शाह जफर मार्ग-दिल्ली गेट-नेताजी सुभाष मार्ग से होते हुए लाल किला जाएगी। इसके चलते इन रास्तों पर सुबह 4 बजे से ही बसों की आवाजाही बंद कर दी जाएगी। दिल्ली ट्रैफिक पुलिस के निर्देश के मुताबिक, दिल्ली परिवहन निगम ने बसों के सुचारू संचालन के लिए इंतजाम किए हैं। ऐसे में विजय पथ, विजय चौक, कर्तव्य पथ, इंडिया गेट, तिलक ब्रिज क्षेत्र में वाहनों को सुबह 4 बजे से दूसरे रास्तों पर डायवर्ट कर दिया जाएगा। इसके अलावा डीटीसी बसों के 13 मार्गों को परिवर्तित किया गया है।

इन रूट्स पर बसें होंगी डायवर्ट

  • शांति पथ से कनॉट सर्कस/नई दिल्ली रेलवे की तरफ जाने वाली बसें पंचशील मार्ग, साइमन बोलिवर मार्ग, अपर रिज रोड, शंकर रोड गोल चक्कर, पार्क स्ट्रीट, मंदिर मार्ग, पंचकुइयां रोड होते हुए कनॉट सर्कस जाएंगी। जबकि वापस लौटने के लिए बसें भगत सिंह मार्ग, पेशवा रोड से जाएंगी। बता दें कि इससे 604, 620 और रूट नंबर 680 की सेवाएं प्रभावित रहेंगी।
  • विनय मार्ग-कनॉट प्लेस और नई दिल्ली की ओर जाने वाली बसों के मार्ग में भी बदलाव किया जाएगा। इस रूट की बसें भगत सिंह मार्ग और पेशवा रोड होकर वापस जाएंगी। इससे रूट नंबर 781 की बसें परिवर्तित मार्ग से होकर चलेंगी।
  • अरबिंदो मार्ग-लोधी रोड टी प्वाइंट और सफदरजंग रोड की तरफ से आने जाने वाली बसों के रूट में भी बदले गए हैं। इसके लिए बस रूट संख्या 433, 460, 505 और 615 में बदलाव किए हैं जिसके बाद ये बसें भगत सिंह मार्ग, पेशवा रोड से होकर जांएगी। अरबिंदो मार्ग से पूर्वी दिल्ली, आईएसबीटी, पुरानी दिल्ली रेलवे के लिए बसों को लोधी रोड टी-प्वाइंट पर जाना होगा। बसें इसके बाद ओबेरॉय होटल, मथुरा रोड भैरो मार्ग, रिंग रोड आईटीओ फ्लाईओवर, आईजी स्टेडियम, वेलोड्रोम रोड, न्यू रिंग रोड यमुना नदी के समानांतर मोरी गेट तक दोनों दिशा-निर्देश और मोरी गेट पर खत्म होगी। इसके अलावा रूट नंबर 502 की बसें नीला गुंबद से अपने डेस्टिनेशन पर जाएंगी।
  • लोधी कॉलोनी-18 ब्लॉक (चोथा एवेन्यू), मथुरा रोड से जाने वाली बसों के मार्ग में भैरो रोड टी-पॉइंट से चेंज किया गया है। बसें रिंग रोड से आईएसबीटी या मोरी गेट पर समाप्त हो जाएंगी।
  • रिंग रोड से पुरानी दिल्ली और आईएसबीटी की बसों के मार्ग से सुखदेव विहार से बदलाव हुआ है। विकास मार्ग और लक्ष्मी नगर से जाने वाली रूट नंबर 272 की बसें राजघाट डिपो पर समाप्त हो जाएंगी।
  • पश्चिमी और उत्तरी दिल्ली से मोरी गेट के बीच चलने वाली बसें गोखले मार्ग पर खत्म हो जाएंगी। उत्तरी और पूर्वी दिल्ली आईएसबीटी के लिए जाने वाली बसें नित्यानंद मार्ग टूरिस्ट सेंटर पर समाप्त होंगी। वहीं, रूट नंबर 105,112, 113,171, 185, 227ए, 258, 271 और 901 पर चलने वाली बसें चंदगीराम अखाड़ा से होते हुए अपने मार्ग पर वापस जाएंगी।
  • एयरपोर्ट एक्सप्रेस 729 729बी रूट की बसें धौला कुआं के बाद अपर रिज से होकर शंकर रोड, मंदिर मार्ग, झांसी रोड, बुलेवार्ड से होते हुए आईएसबीटी जाएंगी। तीव मुद्रिका बसें वेलोड्रोम रोड और यमुना के समानांतर रिंग रोड पर दौड़ेंगी।
  • पश्चिमी और उत्तरी दिल्ली से पहाड़गंज, अजमेरी गेट के पास कमला मार्केट पुलिस स्टेशन पर समाप्त हो जाएंगी। इसके अलावा रूट नंबर 85, 85 एक्सटेंशन, 100 एक्सटेंशन, 966, 966 एक्सटेंशन, 990,990ए रूट पर चलने वाली बसें पूसा रोड, देशबंधु गुप्ता रोड से होकर शिवाजी स्टेडियम तक ही जाएंगी।
  • शंकर रोड से कनॉट प्लेस और केंद्रीय टर्मिनल के बीच चलने वाली बसें स्ट्रीट गोल चक्करसे मंदिरमार्ग, पंचकुइंया रोड, भगत सिंह मार्ग से शिवाजी स्टेडियम पर समाप्त होंगी। रूट नंबर810, 944,970, 970सी, 980 की बसें पार्क स्ट्रीट टी प्वाईट गोल चक्कर तक ही जाएंगी।
  • धौला कुंआ-सरदार पटेल मार्ग से होते हुए पूर्वी दिल्ली जाने वाली बसें नई दिल्ली स्ठेशन गेट नंबर-2 तक ही जाएंगी। रूट नंबर 740 और 740 एक्टेंशन की बसें धौला कुआं से आगे रिंग रोड पर डायवर्ट हो जाएंगी। सराय काले खां, एमएच-24, मदर डेयरी, कुर्मा-सरदार पटेल मार्ग से होते हुए पूर्वी दिल्ली जाने वाली बसें नई दिल्ली पहुंचेंगी। इसके बाद सराय काले खो, एनएच-24, मदर डेयरी से होकर आनंद विहार तक जाएंगी।
  • बस रूट संख्या आरएल-75, आरएल-77, 77ए, 77बी, 77एक्सटेंशन और आरएल-79 पर चलने वाली बसें धौला कुआं से होकर अपर रिज रोड, शंकर रोड, मंदिर मार्ग, पंचकुइंया मार्ग से होते हुए जाएंगी। साथ ही ये सभी बसें भगत सिंह मार्ग से वापस लौटेंगी। शंकर दक्षिणी दिल्ली की तरफ जाने वाली बसों के मार्गों में भी बदलाव हुआ है। इसके तहत रूट नंबर-47ए, 408, 410 बसें वंदे मातरम मार्ग, सिमोन बोलीकर मार्ग, पंचशील मार्ग, कमाल अतातुर्क मार्ग, सफदरजंग रोड, लोधी रोड होते हुए जाएंगी।

ये भी पढ़ें: शिक्षा निदेशालय का फैसला, स्कूलों में हिंसा करने वाले छात्र होंगे निष्कासित, नहीं मिलेगा दोबारा एडमिशन

 

 

 

 

SHARE
- Advertisement -
RELATED ARTICLES

Most Popular