Delhi

दिल्ली: रेप से परेशान 16 साल के लड़के ने 40 वर्षीय अधेड़ का किया मर्डर, गिरफ्तार

Delhi news: राजधानी दिल्ली में लाल किला के समीप 40 साल के व्यक्ति का शव मिलने के बाद हड़कंप मच गया। आस-पास के लोगों ने फौरन इसकी सूचना नजदीकी प्रशासन को दी। जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने पूछताछ में पाया कि मृतक (शिब्बू) के साथ करीब 2 महीने से साथ रहे लड़के ने ही उसकी हत्या कर दी। हालांकि बाद में पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस को पूछताछ के दौरान एक चश्मदीद (जो कि हत्या के आरोपी का दोस्त है) ने बताया कि मृतक के साथ हत्या करने वाला युवक 2 महीने से साथ रह रहा था। इस दौरान मृतक शिब्बू ने कई बार जबरन उसके साथ कथित तौर पर रेप करने की कोशिश की। बाद में परेशान होकर पीड़ित किशोर, जिसका उम्र 16 साल है, उसने उसकी हत्या कर दी।

चश्मदीद ने आगे बताया कि, पीड़ित आरोपी बिहार के शेखपुरा जिले का रहने वाला है। करीब 2 महीने पहले वह काम की तलाश में मुंबई जाना चाहता था। इस दौरान उसकी मुलाकात पहले से दिल्ली में रह रहे शिब्बू से हुई और उसने उसे काम दिलाने का भरोसा दिया। जिसके बाद वह उसके साथ रहने लगा। इस दौरान पीड़ित लड़ने के बताया कि वह उसके साथ जबरन रेप करने का प्रयास करता था। विरोध करने पर मृतक उसके साथ मारपीट भी करता। 15 अप्रैल को उसने झगड़े के दौरान उसकी हत्या कर दी।

पुलिस ने मामले के आरोपी पर संबंधित मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार कर उसे जुवेनाइल बोर्ड के समक्ष पेश किया गया। जिसके बाद नाबालिग आरोपी को बाल सुधार केंद्र में भेजा गया है।

Reported by: kashish goyal

Suman

Recent Posts

Delhi News : दिल्ली में विधानसभा चुनाव से पहले विशेष मतदाता पुनरीक्षण अभियान शुरू

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Delhi News : देश की राजधानी दिल्ली में मंगलवार से विशेष…

1 month ago

Delhi News: मजदूर ने मांगी मजदूरी, कंपनी के मालिक ने पीट-पीटकर ले ली जान

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Delhi News : देश की राजधानी दिल्ली में फरीदाबाद जिले में…

1 month ago

Excise Policy Case: CM अरविंद केजरीवाल को नहीं मिली राहत, फिर बढ़ी न्यायिक हिरासत

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Excise Policy Case: देश की राजधानी दिल्ली की एक अदालत ने…

1 month ago

Eating Non-Veg Foods: लंबे ब्रेक के बाद नॉन वेज खाने की सोच रहे हैं? इन सावधानियों से बचें

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Eating Non-Veg Foods: लंबे समय तक शाकाहारी रहने के बाद अचानक…

1 month ago

Delhi News: इतने करोड़ रुपये की लागत से बनेगा भारत वंदना पार्क,सांस्कृतिक विविधता के होंगे दर्शन

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Delhi News: गंगा मां के किनारे बसा बनारस हो या पटना…

1 month ago

Home Remedies for Glowing Skin: चेहरे को बेदाग और ग्लोइंग बनाने के लिए इन 3 सुपरफूड्स का रोजाना खाएं

India News Delhi (इंडिया न्यूज़),Home Remedies for Glowing Skin: एक सुंदर और निखरी त्वचा की…

1 month ago