Tuesday, July 9, 2024
HomeDelhiदिल्ली: सेवा करने से परेशान होकर बहू ने बर्तन से पीटकर की...

India News(इंडिया न्यूज),Delhi crime news: दिल्ली के नेब सराय में बर्तन से सास को पीटकर हत्या करने का एक हैरान कर देेने वाला मामला सामने आया है। घटना गत 28 अप्रैल की है। बहू गुस्से से तमतमाए किचन जाती है। बर्तन(कूकर और फ्राई पेन) उठाती है और तब तक बुजुर्ग सास को पीटती है जबतक उनका प्राण नहीं निकल जाता। इस अमानवीय घटना ने सभी को हैरान कर दिया है। बुजुर्ग सास की उम्र 86 वर्ष बताया गया है। वह बेटे और बहू के साथ दिल्ली के नेब सराय में रहती थी।

सेवा से थी परेशान

दरअसल, आरोपी बहू 86 वर्षीय अपनी सास की सेवा से परेशान थी। सास पर नजर पड़ते ही उनका गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच जाता। वह सास को परेशान तो पहले से कर ही रही थी लेकिन गत 28 अप्रैल को वह अपने गुस्से को काबू में नहीं कर पाईं और बर्तन से पीटकर हमेशा के लिए सास को रास्ते से हटा दिया। जानकारी के अनुसार आरोपी महिला बुजुर्ग सास को पहले तो वृद्ध आश्रम भेजना चाहती थी, लेकिन उसका पति रास्तें रोड़ा बन रहा था। 28 अप्रैल को जब वह घर पर नहीं था तो उसने पति को कॉल कर बताया कि मां गिर गई, चोटें आईं हैं वह कुछ बोल भी नहीं रही है। कॉल के बाद फौरन पहुंचा बेटा, मां को अस्पताल ले गया जहां उसे मृत करार दिया गया।

पुलिस ने 10 दिन बाद सुलझाई गुत्थी

उल्लेखनीय है कि घटना की जानकारी किसी तरह पुलिस के पास पहुंची। पुलिस को महिला पर शक हुआ। जांच शुरू हुई। पहले तो पुलिस ने घर में लगे सीसीटीवी फुटेज को देखना चाहा लेकिन पुलिस को आरोपी महिला का पति ने बताया कि इसमें मेमोरी कार्ड नहीं लगा है। जिसके बाद शक और गहराता गया।अब पुलिस ने दोनों(पति और पत्नी) से पूछताछ शुरू की। उन्हें शक हो गया कि वह कुछ छुपाना चाह रही है। हालांकि तब तक बुजुर्ग महिला का पोस्टमार्टम रिपोर्ट भी सामने आ गया। जिसमें उनपर 14 गंभीर जख्म के निशान थेे। अब आरोपी महिला के पास सच बोलने के अलावा दूसरा कोई विकल्प नहीं था। उनसे बाद में हत्या की बात कबूल ली। वहीं पति मामले में पत्नी को बचाने का प्रयास कर रहा था। फिलहाल, पुलिस ने दोनों को हत्या करने के आरोप में गिरफ्तार किया है।

Also Read:

SHARE
- Advertisement -
RELATED ARTICLES

Most Popular