Tuesday, July 9, 2024
HomeCrimeDelhi Uttam Nagar: युवक को ईंट से  कुचलकर उतारा मौत के घाट,...

India News(इंडिया न्यूज़)Delhi Uttam Nagar: दिल्ली के उत्तम नगर में एक शक्स को ईट मारकर-मारकर उसकी हत्या कर दी। जानकारी के मुताबिक हमलावरों और उल युवक के बीच किसी बात को लेकर कहा-सुनी हो गई थी, जिसके बाद युवक को बड़े बेहरमी से हमलावरों ने ईट से मारकर उसकी हत्या कर दिया। पुलिस ने मामले की जांच करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के मुताबिक कुछ आरोपी फरार है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

ईट से मारकर उतारा मौत के घाट

पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि मृतक की पहचान शिनाख्त शुभम शर्मा के नाम से हुआ है। उसकी उम्र 24 का बताया जा रहा है। शुभम राजस्थान में रहता था। नौकरी के लिए शुभम ओम विहार में रहता था। परिवार में पिता गजेन्द्रपाल, मां व एक बहन है। शुभम अपने पिता के साथ प्रिंटिंग प्रेस में काम करता था। मृतक के चाचा ने पुलिस को बताया कि रविवार को शुभम अपने दोस्त विक्की के साथ पार्टी करने गया था।

शुभम मेट्रो पिलर नंबर 714 के सामने एक ढाबा में बैठा हुआ था। वहीं ढावा में उसकी कहा-सुनी हो गई, जिसके बाद हमलावर के 10-12 दोस्त वहां पहुंच गए और शुभम के साथ मारपीट करने लगे। हमलावर उसे पहली मंजिल से नीचे खींचकर लाए और उसके सिर में पत्थर से मारने लगे और उसको बुरी तरफ घायल कर दिया। घटना के तुरंत बाद शुभम के परिवार को जानकारी दिया गया उसके बाद मौके पर परिवार पहुंच कर उसे अस्पताल में ले गए।, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

परिवार ने किया प्रदर्शन

शुभम के चाचा गजानंद ने बताया कि घटना के बाद बिंदापुर और उत्तम नगर थाना पुलिस सीमा विवाद में उलझी रही। मामले की जांच में हो रही देरी को लेकर शुभम के परिवार वालों ने सड़क जाम कर वहां प्रदर्शन शुरू कर दिया। दो घंटे के प्रदर्शन के बाद उत्तम नगर थाना पुलिस ने मामला दर्ज किया। उनका यह भी आरोप है कि घायल शुभम को कई अस्पतालों ने भर्ती करने से मना किया जा रहा था।   ज्यादा खून निकल जाने की वजह से उसकी मौत हो गई।

पुलिस जुटी मामले की जांच में 

बता दे की घचना के तुरंत बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मामले को दर्ज कर लिया और एक आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया। अब पुलिस बाकि के आरेपी के तालाश में है। पुलिस ने जानकारी देते हुए यह भी बताया कि झगड़े की शुरूआत पहले हमलेवारों ने की थी और फिर शुभम ने हमला किया लेकिन खुद को बचा नहीं सका और मौके पर उसकी मौत हो गई। डॉक्टर ने बताया कि ज्यादा खून निकल जाने की वजह से उसकी मौत हो गई।

इसे भी पढ़े:G20 Summit 2023: दिल्ली में AI कैमरे विदेशी मेहमानों की करेंगे सुरक्षा, बिल्डिंगों पर तैनात होंगे स्नाइपर

SHARE
- Advertisement -
Nidhi Jha
Nidhi Jha
Journalist, India News, ITV network.
RELATED ARTICLES

Most Popular