Sunday, July 7, 2024
HomeDelhiDelhi warmest february : हाय गर्मी से बेहाल राजधानी के लोग, सोमवार...

Delhi warmest february : वैसे तो फरवरी का मौसम हल्की सिहरन से भरा और सुहाना होता है। फरवरी महीने में ठंड थोड़ी सी लुभावनी होती है लेकिन इस बार फरवरी आग उगल रही है। अभी फरवरी का मध्य ही चल रहा लेकिन गर्मी ने लोगों को पसीना पोछने पर मजबूर कर दिया है। फरवरी की गर्मी से सबसे ज्यादा बेहाल हैं देश की राजधानी के लोग जो हाय गर्मी कर रहे हैं। दिल्लीवासी फरवरी महीने में हाय गर्मी इसलिए कर रहे क्योंकि मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार, देश की राजधानी दिल्‍ली ने आज फरवरी माह में 17 साल का सबसे गर्म दिन देखा। जहां राजधानी में सोमवार के दिन अधिकतम तापमान 33.6 डिग्री तक पहुंच गया।

मौसम विभाग के मुताबिक,साल 2006 के बाद से इस माह का सबसे अधिक तापमान दर्ज किया गया है। विभाग के रिपोर्ट की मानें तो यह तापमान, सामान्‍य से करीब 9 डिग्री अधिक है। अगर सोमवार 33.6 डिग्री पहुंचे तापमान को देखें तो भारतीय मौसम विभाग के आंकड़े बताते हैं कि पिछले 55 सालों में आज तीसरा सबसे गर्म फरवरी का दिन भी रहा। बता दें, 20 फरवरी को दर्ज हुआ तापमान 1969 के बाद से तीसरा सबसे अधिक तापमान रहा।

फरवरी की गर्मी पर मौसम विभाग का बयान

बता दें, फरवरी की आग उगलती गर्मी पर भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के रीजनल फोरकास्टिंग सेंटर के प्रमुख कुलदीप श्रीवास्तव ने कहा है कि मजबूत पश्चिमी विक्षोभ की कमी दिल्ली और उत्तर-पश्चिम भारत के अन्य हिस्सों में शुरुआती गर्मी का प्रमुख कारण है। देश की राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में पिछले कुछ दिनों से तापमान में लगातार वृद्धि बढ़ती ही जा रही है। जिसपर देश के मौसम विज्ञान विभाग का कहना है कि रविवार को शहर का अधिकतम तापमान 31.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जो मौसम के औसत से सात डिग्री अधिक रहा और दो साल में इस महीने का सबसे अधिक तापमान रहा। वहीं कृषि विशेषज्ञों के की माने तो इस साल उम्मीद से पहले गर्मी की शुरुआत ने गेहूं की फसल पर मौसम के प्रभाव और पहाड़ों में तेजी से बर्फ पिघलने को लेकर चिंताओं में बढ़ोतरी की है।

राष्ट्रीय राजधानी में तापमान 33 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना

वहीं राजधानी में हाय गर्मी पर एक निजी चैनल से बात करते हुए आईएमडी के वरिष्ठ वैज्ञानिक नरेश कुमार ने कहा कि मार्च में होली से पहले ही राष्ट्रीय राजधानी में तापमान 33 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना है। साथ ही ये स्थिति पंजाब, हरियाणा, दिल्ली एनसीआर, उत्तरप्रदेश की भी होने वाली है। राजस्थान, गुजरात, मध्यप्रदेश में तो 33 से 38 डिग्री तक तापमान पहुंच सकता है। साथ ही कुमार ने यह भी कहा है कि पश्चिमी विक्षोभ दो और दिनों तक जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में बना रहेगा। कुमार की माने तो हिमाचल प्रदेश में तापमान मौजूदा समय में सामान्य से 7-8 डिग्री सेल्सियस अधिक है।

also read : http://Bageshwar Dham : बागेश्वर धाम महाराज ने महायज्ञ के अंतिम दिन 220 लोगों की हिन्दू धर्म में कराई घर वापसी

SHARE
- Advertisement -
RELATED ARTICLES

Most Popular