Monday, July 1, 2024
HomeDelhiDelhi Water Crisis: क्या हरियाणा वाकई दिल्ली का पानी रोक रहा है?...

Delhi Water Crisis: क्या हरियाणा वाकई दिल्ली का पानी रोक रहा है? नायब सैनी ने AAP को दिया जवाब

India News Delhi (इंडिया न्यूज़), Delhi Water Crisis: दिल्ली में भीषण गर्मी से परेशान लोग पानी की एक-एक बूंद के लिए तरस रहे हैं। कई इलाकों में पानी की आपूर्ति न होने पर टैंकर मंगवाए जा रहे हैं। जिसके चलते पानी भरने के लिए अक्सर मारामारी की स्थिति देखने को मिलती है। इन सबके बीच दिल्ली सरकार ने हरियाणा पर पानी रोकने और राजधानी के लोगों के खिलाफ साजिश रचने का आरोप लगाया है। सरकार का कहना है कि पिछले पांच दिनों में यमुना में कम पानी छोड़े जाने की वजह से नदी का जलस्तर कम हुआ है। दोनों राज्यों के बीच पानी को लेकर चल रहे विवाद पर यह ताजा आरोप है।

क्या कहा हरियाणा सरकार ने

हरियाणा ने AAP सरकार के आरोपों का खंडन करते हुए कहा कि दिल्ली सरकार पानी को लेकर ‘सस्ती राजनीति’ कर रही है और राज्य समझौते के मुताबिक पानी की आपूर्ति कर रहा है। सुप्रीम कोर्ट द्वारा हिमाचल प्रदेश को दिल्ली के लिए अतिरिक्त पानी छोड़ने का आदेश दिए जाने के एक दिन बाद दोनों राज्यों ने एक-दूसरे पर जमकर आरोप लगाए। कोर्ट ने आदेश में जोर दिया है कि पानी को लेकर राजनीति नहीं होनी चाहिए। आतिशी ने शुक्रवार को कहा कि हरियाणा जानबूझकर पानी की आपूर्ति रोक रहा है।

ये भी पढ़े: Delhi Weather Alert: दिल्ली में गर्मी का कहर जारी, जानिए देशभर में मौसम का हाल

दिल्ली सरकार कर रही राजनीति

दिल्ली सरकार ने आरोप लगाया है कि अगर हरियाणा अपना हिस्सा कम कर देता है तो हिमाचल प्रदेश द्वारा छोड़ा गया अतिरिक्त पानी शहर को संकट से उबारने में मदद नहीं करेगा क्योंकि अतिरिक्त पानी को राजधानी के जलाशयों तक पहुंचने में करीब 48 घंटे लगते हैं। हालांकि, हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि दिल्ली सरकार इस मुद्दे पर राजनीति कर रही है। सैनी ने कहा, “वे (दिल्ली सरकार) सस्ती राजनीति कर रहे हैं। केंद्र सरकार और दोनों राज्यों के नौकरशाहों की मौजूदगी में अपर यमुना रिवर बोर्ड की बैठक के दौरान दिल्ली के अधिकारियों ने माना कि हरियाणा अपना हिस्सा पानी दे रहा है। हमने बताया कि हमारे यहां भी पानी की कमी है, लेकिन अगर हिमाचल प्रदेश पानी छोड़ने पर राजी हो जाए तो इस पर रोक लग सकती है।

हिमाचल से पानी का रूट क्या है

उत्तराखंड के यमुनोत्री से दिल्ली के ओखला बैराज तक नदी के हिस्से को ‘अपर यमुना’ कहा जाता है। पोंटा साहिब से बहता पानी हरियाणा द्वारा प्रबंधित हथिनीकुंड बैराज तक पहुँचता है। नदी कुरुक्षेत्र, करनाल, पानीपत और सोनीपत की सीमाओं से दिल्ली में प्रवेश करती है और दिल्ली द्वारा प्रबंधित वज़ीराबाद बैराज तक जाती है। आतिशी ने कहा कि 2 जून को यमुना का जलस्तर 6,713 फीट था, जो 7 जून को घटकर 669.7 फीट हो गया।

ये भी पढ़े: Fire in Narela Factory: गैस लीक से नरेला फैक्ट्री में भीषण आग, 3 की मौत, 6 घायल

SHARE
- Advertisement -
Nidhi Jha
Nidhi Jha
Journalist, India News, ITV network.
RELATED ARTICLES

Most Popular