होम / Delhi Water Crisis: आतिशी का अनशन टूटने पर स्वाति ने कसा तंज ” मैंने तो 13 दिन तक किया “

Delhi Water Crisis: आतिशी का अनशन टूटने पर स्वाति ने कसा तंज ” मैंने तो 13 दिन तक किया “

• LAST UPDATED : June 25, 2024

India News Delhi (इंडिया न्यूज़), Delhi Water Crisis: मंगलवार सुबह तबीयत बिगड़ने पर स्वाति मालीवाल को एलएनजेपी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टर की सलाह पर उन्होंने अपना अनशन खत्म कर दिया।

आतिशी का शुगर लेवल गिरा

दिल्ली की जल मंत्री आतिशी ने मंगलवार को अपना अनिश्चितकालीन अनशन खत्म कर दिया। आम आदमी पार्टी (आप) के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने यह जानकारी दी। संजय सिंह ने बताया कि तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

ये भी पढ़ें: क्यों लड़कियों को पसंद आते हैं अपने से कम उम्र के लड़के

संजय सिंह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि आतिशी करीब पांच दिन से अनशन कर रही थीं, जिसकी वजह से उनकी तबीयत बिगड़ गई। उन्होंने बताया कि उनका शुगर लेवल 36 mg/dL तक गिर गया था और मंगलवार सुबह-सुबह उन्हें एलएनजेपी अस्पताल में भर्ती कराया गया।

स्वाति मालीवाल ने ट्वीट पर कहा

स्वाति मालीवाल ने ट्वीट किया, ‘गांधी जी ने उपवास की पवित्र विधि को सत्याग्रह का नाम दिया था। सत्याग्रह जो हमेशा सच्चे और शुद्ध मन से किया जाता है। मैंने दो बार उपवास किया। एक बार 10 दिन का और एक बार 13 दिन का। मेरे उपवास के बाद देश में कानून भी बना कि बच्चों के साथ दुष्कर्म करने वालों को मृत्युदंड दिया जाना चाहिए। संघर्ष का रास्ता बहुत कठिन होता है। उपवास करने की ताकत कई सालों तक जमीन पर संघर्ष करने से ही मिलती है। झूठ बोलने और दिन भर दूसरों के बारे में गंदी बातें बोलने से नहीं। खैर, मुझे उम्मीद है कि आतिशी जी की तबीयत जल्द ही सुधरेगी और वह दिल्ली की जनता के लिए काम करेंगी।’

ये भी पढ़ें: कितने रुपए में बनी दुनिया की सबसे महंगी फिल्म?

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox