Wednesday, July 3, 2024
HomeDelhiDelhi Water Crisis: दिल्ली के इन इलाकों में 2 दिन तक नहीं...

Delhi Water Crisis: दिल्ली के इन इलाकों में 2 दिन तक नहीं आएगा पानी

India News(इंडिया न्यूज़), Delhi Water Crisis: अगर आप राजधानी दिल्ली में रहते हैं तो ये खबर आपके लिए बेहद जरूरी है। दिल्ली के कई इलाकों में दो दिन तक पानी की सप्लाई नहीं होगी। दरअसल, पश्चिमी दिल्ली मुख्य जल आपूर्ति पाइपलाइन में केशोपुर नाले के पास रिसाव के कारण उत्तरी और पश्चिमी दिल्ली के कुछ इलाकों में दो दिनों तक पानी की कमी हो सकती है। ठेकेदारों द्वारा काम बंद कर देने से यह समस्या और भी गंभीर हो गयी है. सोमवार को ठेकेदारों ने लीकेज ठीक करने से इंकार कर दिया था।

किन-किन क्षेत्रों में दिक्कतें होंगी (Delhi Water Crisis)

जल बोर्ड के अधिकारियों के मुताबिक, रविवार रात केशोपुर नाले के पास 1500 एमएम की मुख्य पाइपलाइन में लीकेज हो गया, जिससे पानी सड़कों पर फैल गया है। इस लीकेज को ठीक करने के लिए इंटर कनेक्शन किया जाएगा। इसके चलते रोहिणी सेक्टर 7, 8, 9, 11, 13, 22, 23, 25, मधुबन चौक, मंगोलपुरी, सुल्तानपुरी, पश्चिम विहार, मेजर भूपेन्द्र सिंह नगर, महावीर नगर, कृष्णा पार्क, जनकपुरी और आसपास के क्षेत्र में 29 और 30 नवंबर पेयजल की समस्या हो सकती है।

क्या कह रहे हैं अधिकारी?

जल बोर्ड केशोपुर नाले के पास लीकेज पर काम कर रहा है। इसकी मरम्मत के लिए जिन ठेकेदारों से संपर्क किया गया था, उन्होंने सोमवार को काम करने से इनकार कर दिया था। हालांकि, अब अधिकारियों का कहना है कि लीकेज ठीक करने के लिए कुछ अलग से कर्मचारियों को लगाया गया है और काम चल रहा है।

इसे भी पढ़े:

SHARE
- Advertisement -
Nidhi Jha
Nidhi Jha
Journalist, India News, ITV network.
RELATED ARTICLES

Most Popular