Friday, June 28, 2024
HomeDelhiDelhi water crisis: जलमंत्री आतिशी का बिगड़ा स्वास्थ, अनशन के तीसरे दिन...

Delhi water crisis: जलमंत्री आतिशी का बिगड़ा स्वास्थ, अनशन के तीसरे दिन ब्लड प्रेशर और सुगर लेवल में आई गिरावट

India News Delhi (इंडिया न्यूज़), Delhi water crisis: दिल्ली सरकार के अनुसार, हरियाणा द्वारा शहर के हिस्से का पानी जारी करने की मांग को लेकर अनिश्चितकालीन अनशन के दूसरे तीसरे दिन को जल मंत्री आतिशी के ब्लड शुगर के स्तर में 16 यूनिट की गिरावट आई, जबकि उनका ब्लड प्रेशर भी गिर गया।

शुक्रवार को शुरू हुआ था अनशन

आतिशी ने शुक्रवार को दक्षिणी दिल्ली के भोगल में ‘पानी सत्याग्रह’ शुरू किया। उन्होंने दावा किया है कि लगातार गर्मी के बीच हरियाणा ने यमुना के पानी में दिल्ली के हिस्से को घटाकर 513 मिलियन गैलन प्रति दिन (एमजीडी) कर दिया है, जिससे राष्ट्रीय राजधानी में 28 लाख से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं। दिल्ली सरकार ने शनिवार को एक बयान में कहा कि भूख हड़ताल के दूसरे दिन आतिशी का रक्तचाप 119/79 mmHg, रक्त शर्करा 83 mg/dL, वजन 65.1 किलोग्राम और ऑक्सीजन का स्तर 98 था।

Also Read- Delhi Water Crisis: दिल्ली में जल संकट पर LG से मिले AAP नेता, सौरभ भारद्वाज ने कही ये बात

“चाहे हमें…भूख हड़ताल जारी रहेगी”- आतिशी

दिल्ली सरकार के बयान में कहा गया है, “डॉक्टरों का कहना है कि भूख हड़ताल जारी रहने पर ब्लड शुगर के स्तर में तेजी से गिरावट खतरनाक है, शुगर का स्तर और कम हो जाएगा और इससे शरीर में कीटोन का स्तर बढ़ सकता है।” बयान में आतिशी के हवाले से कहा गया है, “चाहे हमें कितना भी दर्द क्यों न सहना पड़े, भूख हड़ताल तब तक जारी रहेगी जब तक दिल्ली के लोगों को पानी का उनका हक नहीं मिल जाता।” दिल्ली पीने के पानी की आपूर्ति के लिए उत्तर प्रदेश और हरियाणा पर निर्भर है। आम आदमी पार्टी ने दावा किया है कि दिल्ली को रोजाना आपूर्ति किए जाने वाले 1,005 एमजीडी पानी में से शहर को हरियाणा से 613 एमजीडी मिलना चाहिए। लेकिन पार्टी ने दावा किया है कि राष्ट्रीय राजधानी को हरियाणा से 513 एमजीडी से भी कम पानी मिल रहा है।

Also Read- Delhi Rain: दिल्ली में तेज गर्मी से राहत, NCR में हो रही तेज बारिश

SHARE
- Advertisement -
RELATED ARTICLES

Most Popular