होम / Delhi Waterlogging: दिल्ली में बारिश ने मचाई तबाही, अब तक 9 लोगों की गई जान, 3 घायल

Delhi Waterlogging: दिल्ली में बारिश ने मचाई तबाही, अब तक 9 लोगों की गई जान, 3 घायल

• LAST UPDATED : August 1, 2024
India News Delhi (इंडिया न्यूज़), Delhi Waterlogging: दिल्ली-एनसीआर में बुधवार (31 जुलाई) को भारी बारिश हुई। इसके चलते दिल्ली और नोएडा के कई इलाकों में जलभराव से ट्रैफिक जाम हो गया। IMD ने आज भी भारी बारिश की संभावना जताई है। दिल्ली सरकार ने आज सभी स्कूल बंद रखने का फैसला किया है। बारिश के बाद पानी से भरे नाले में डूबने से 22 वर्षीय महिला और उसके बच्चे की मौत हो गई। वहीं, दो अलग-अलग घटनाओं में दो लोग घायल भी हुए हैं।

9 लोग की हुई मौत

तनुजा और उनका तीन साल का बेटा प्रियांश गाजीपुर इलाके की खोड़ा कॉलोनी में बाजार गए थे। पुलिस ने बताया कि करीब आठ बजे दोनों फिसलकर पानी से भरे नाले में गिर गए। गोताखोरों और क्रेन की मदद से उन्हें बाहर निकाला गया और अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। बता दे की जानकारी के मुताबिक अब तक 9 लोगों ने अपनी जान गवा दी है।

मकान गिरने से तीन लोग घायल

उत्तरी दिल्ली के सब्जी मंडी इलाके में भारी बारिश के बाद एक मकान गिरने से एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। वहीं तीसरी घटना दक्षिण-पश्चिम दिल्ली के वसंत कुंज इलाके में हुई, यहां दीवार गिरने से एक महिला घायल हो गई। दिल्ली के दरियागंज इलाके में दीवार गिरने से कुछ कारें क्षतिग्रस्त हो गईं। बुधवार को दिल्ली के कई इलाकों में भारी बारिश देखने को मिली। इस भारी बारिश के कारण कई जगहों पर ट्रैफिक जाम हो गया। इस जाम के कारण ऑफिस से लौट रहे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। दिल्ली के कई इलाकों में सड़कें पानी में डूबी हुई हैं। खराब मौसम के कारण कई उड़ानों को डायवर्ट किया गया है।

ये भी पढ़े: Delhi Rain :दिल्ली में भारी बारिश, तालाब बना NCR, लगा लंबा जाम; रेड अलर्ट जारी

दिल्ली-एनसीआर में जलभराव

मौसम विभाग ने आज दिल्ली-एनसीआर में बारिश का अलर्ट जारी किया है। आईएमडी के मुताबिक 2 अगस्त तक दिल्ली में भारी बारिश का अलर्ट है। इस पूरे हफ्ते दिल्ली का अधिकतम तापमान 33 से 35 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है और न्यूनतम तापमान 26 से 27 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। दिल्ली-एनसीआर में बारिश के बाद कई इलाकों की सड़कें जलमग्न हो गई हैं। इस वजह से वाहनों की रफ्तार थम गई है। ट्रैफिक जाम की स्थिति भी पैदा हो गई है। करोल बाग मेट्रो स्टेशन के पास भारी जलभराव है।

ये भी पढ़े:Delhi Rain: दिल्ली में आज भी होगी बारिश, IMD ने जारी किया रेड अलर्ट

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox