होम / दिल्ली में आज भी बरसे बादल, पूरे महीने तापमान 40 डिग्री से निचे रहने की संभावना

दिल्ली में आज भी बरसे बादल, पूरे महीने तापमान 40 डिग्री से निचे रहने की संभावना

• LAST UPDATED : June 21, 2022

इंडिया न्यूज़, Delhi Weather News : राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में प्री मॉनसून गतिविधियां पहले से ही दिखनी शुरू हो गई है। मौसम विज्ञान के मुताबिक, दक्षिण-पश्चिम मॉनसून अपनी सामान्य तिथि 27 जून के आसपास दिल्ली पहुंचने वाला है। राजधानी के भीतर प्री मॉनसून गतिविधियों के चलते हल्की बारिश और बूंदाबांदी भी हो रही है। दिल्ली में आज, 21 जून को भी बारिश की बूंदाबांदी जारी है जिससे तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है।

पूरे महीने तापमान 40 डिग्री से नीचे ही रहने की संभावना

दिल्ली में आज, 21 जून को अधिकतम तापमान 32 डिग्री और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस तक रहने का अनुमान लगाया जा रहा है। वहीं, दिन में हल्की बारिश होगी। बताया जा रहा है कि 22 जून को तापमान में मामूली बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है। मौसम विभाग के अनुसार पूरे महीने अब तापमान 40 डिग्री से नीचे ही रहने की पूरी संभावना है।

27 जून तक दिल्ली में दस्तक देगा मॉनसून

आईएमडी के वरिष्ठ वैज्ञानिक आर. के. जेनामणि के अनुसार, मॉनसून सामान्य रूप से ही आग की तरफ बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि दक्षिण-पश्चिम मॉनसून अपनी सामान्य तिथि 27 जून के आसपास दिल्ली में दस्तक देगा। राजधानी के भीतर सोमवार को न्यूनतम तापमान 23.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से पांच डिग्री कम है।

मौसम विभाग ने पहले ही 21 जून को दिन में बादलों के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने का अंदाजा लगाया था। आज के दिन भी बादलों की गरज और बूंदाबांदी के साथ ही 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की तेजी से हवाएं चलने की संभावना बताई जा रही है।

ये भी पढ़े : दिल्ली आप पार्टी के राजिंदर नगर उपचुनाव के उम्मीदवार दुर्गेश पाठक के ऊपर हो सकती है कानूनी करवाई, जानिए

Connect With Us : Twitter | Facebook Youtube

Tags:

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT
mail logo

Subscribe to receive the day's headlines from India News straight in your inbox