Wednesday, July 3, 2024
HomeDelhiDelhi Weather: पहाड़ों की बर्फबारी ने दिल्ली में बढ़ाई ठंडक, ठंड में...
Delhi Weather:

Delhi Weather: पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी का असर अब मैदानी इलाकों में दिखना शुरू हो गया है। वहीं 9.6 डिग्री सेल्सियस के साथ शुक्रवार यानी 18 नवंबर का दिन बीते 8 साल में सबसे सर्द रहा इतना ही नहीं यह इस सीजन का सबसे कम न्यूनतम पारा भी रहा। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि अगले 24 घंटे में भी न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे रहेगा।

ठंड में ठिठुरें लोग 

बता दें कि दिल्ली में सुबह के समय सड़कों पर हल्की धुंध छाई रही और लोगों ने ठिठुरन महसूस की। जिसके चलते अधिकतम तापमान 25.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं हवा में नमी का स्तर 36 से 93 फीसदी रहा। सूरज ढलने के बाद लोगो ने शाम को सर्दी का बढ़ा हुआ अहसास महसूस किया।

कम तपिश के साथ निकलेगी धूप

मौसम विभाग का कहना है कि अगले 24 घंटे में सुबह धुंध छाई रहेगी, दिन में धूप निकलेगी लेकिन उसकी तपिश कम रहेगी। वहीं अधिकतम तापमान 26 और न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जा सकता है।

ये भी पढ़ें: अलर्ट! आज बेहद खराब श्रेणी में पहुंच सकती है Delhi-NCR की हवा

SHARE
- Advertisement -
RELATED ARTICLES

Most Popular