Wednesday, July 3, 2024
HomeDelhiDelhi Weather: इस बार सबसे अधिक गर्म रहा नवंबर का महीना, जानें...
Delhi Weather:

Delhi Weather: भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के आंकड़ों का कहना है कि दिल्ली में बीते छह साल के नवंबर के मुकाबले इस साल का नवंबर सबसे गर्म रहा है। जिसमें अधिकतम तापमान 28.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बता दें कि IMD के आंकड़ों के मुताबिक, 2021 में दिल्ली में नवंबर औसतन अधिकतम तापमान 27.8 डिग्री दर्ज किया गया था जबकि वर्ष 2020, वर्ष 2019, वर्ष 2018 और वर्ष 2017 में 27.9 डिग्री, 28.1 डिग्री, 28.5 डिग्री और 27.9 डिग्री दर्ज किया गया था।

स्काईमेट वेदर के उपाध्यक्ष बोले-  

वहीं स्काईमेट वेदर के उपाध्यक्ष महेश पलावत ने बताया कि पूर्वोत्तर भारत में महीने के शुरुआती पखवाड़े में मध्यम दर्जे के तीन पश्चिमी विक्षोभ देखने को मिले, लेकिन इनसे उत्तर के पहाड़ी इलाकों में भारी बर्फबारी नहीं हुई। उन्होंने आगे बताया कि महीने के दूसरे पखवाड़े में केवल दो कमजोर पश्चिमी विक्षोभ देखने को मिले।

इस साल नहीं दिखा पश्चिमी विक्षोभ

उन्होनें कहा कि शक्तिशाली पश्चिमी विक्षोभ से पहाड़ी इलाकों में भारी बर्फबारी होती है और इसकी वजह से उत्तरी भारत के मैदानों में बारिश भी होती है और इस महीने एक भी शक्तिशाली पश्चिमी विक्षोभ देखने को नहीं मिला है।

ये भी पढ़ें: प्रतिबंधित PFI मामले में दिल्ली की अदालत का फैसला, आठ लोगों को मिली जमानत

SHARE
- Advertisement -
RELATED ARTICLES

Most Popular